Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

दिल्ली चुनाव RESULTS : दिल्ली में भाजपा को हराने की रणनीति में खुद ही साफ हो गयी कांग्रेस!

Nirmal kant
11 Feb 2020 7:28 AM GMT
दिल्ली चुनाव RESULTS : दिल्ली में भाजपा को हराने की रणनीति में खुद ही साफ हो गयी कांग्रेस!
x

जनज्वार। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए नतीजे आने आने शुरु हो गए हैं। आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की ओर से लगातार दावे किए जा रहे थे कि वह दिल्ली में सरकार बनाएगी लेकिन आम आदमी पार्टी हैट्रिक बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस का इन चुनावों में बेहद कमजोर प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस को मात्र 4.27 प्रतिशत वोट मिले।

ब तक के रूझानों में कांग्रेस की दिग्गज नेता अलका लांबा चांदनी चौक विधानसभा सीट पर काफी पीछे चल रही हैं। अलका लांबा को मात्र 869 वोट मिले हैं। जबकि इस सीट पर भाजपा के प्रह्लाद सिंह साहनी को 21409 वोट मिले हैं। भाजपा इस सीट पर दूसरे नंबर पर है।

संबंधित खबर : LIVE- रूझानों में आप को मिली 50 सीटें, मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

विकासपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश कुमार ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

गांधीनगर सीट से अमरिंदर सिंह लवली को 13084 वोट मिले हैं। इस सीट पर वह तीसरे नंबर पर हैं। गांधीनगर सीट पर मुख्य टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। भाजपा के अनिल कुमार बाजपेयी 25,522 वोटों से पहले नंबर पर चल रहे हैं।

संबंधित खबर : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर क्या राय रखते हैं कश्मीरी युवा ?

मॉ़डल टाउन सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार आकांक्षा ओला को मात्र 1558 वोट मिले हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी 25832 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि भारतीय जनता के पार्टी के कपिल मिश्रा 14141 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Next Story

विविध