Begin typing your search above and press return to search.
समाज

ब्रेकिंग : लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में देसी बम से हमला, कई वकीलों के घायल होने की खबर

Nirmal kant
13 Feb 2020 8:13 AM GMT
ब्रेकिंग : लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में देसी बम से हमला, कई वकीलों के घायल होने की खबर
x

लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में देसी बम से हमला, कई वकील घायल, घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, बाल-बाल बचे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव लोधी...

जनज्वार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में एक देसी बम फटने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कई वकील घायल हो गए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया है। कोर्ट में 2 जिंदा बम भी मिले हैं। देसी बम से बार असोसिएशन के एक पदाधिकारी संजीव लोधी पर हमला किया गया था। इस हमले में संजीव बाल-बाल बच गए हैं।

संबंधित खबर : DEFENCE EXPO 2020 के लिए लखनऊ में गोमती किनारे के 64,000 पेड़ों की ली जायेगी बलि

ताया जा रहा है कि जिला कोर्ट में वकील संजीव लोधी को निशाना बनाकर बम से हमला किया गया। इस हमले में कुछ वकील घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला बता रही है। अचानक धमाके की आवाज से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर : गाजीपुर के गिरफ्तार सत्याग्रहियों पर योगी सरकार ने जमानत की रखी ऐसी शर्त कि उन्हें नहीं मिल पाएगी बेल

स घटना पर सेंट्रल बार असोसिएशन के अध्यक्ष आदेश सिंह ने कहा, 'संजीव लोधी लखनऊ बार असोसिएशन के संयुक्त सचिव हैं। उन्हीं के चेंबर के सामने तीन बम फेंके गए हैं। तीन में से एक बम फटा है और दो बम जिंदा मिले हैं। हमलावरों ने तमंचे भी लहराए हैं। कहा जाता है कि लखनऊ बार असोसिएशन के सचिव जितेंद्र यादव उर्फ जीतू से इनका विवाद चल रहा था। दावा किया जा रहा है जीतू और उन्हीं के लोगों द्वारा यह हमला कराया गया है।'

Next Story

विविध