Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मोदी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, भाजपा के 40 करोड़ बचाने के लिए बनाया था फणडवीस को मुख्यमंत्री

Nirmal kant
2 Dec 2019 2:32 PM GMT
मोदी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, भाजपा के 40 करोड़ बचाने के लिए बनाया था फणडवीस को मुख्यमंत्री
x

केंद्र की मोदी सरकार के पूर्व मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, 40 हजार करोड़ बचाने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के विकास में इस्तेमाल नहीं हुआ ये पैसा...

जनज्वार। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अनंत कुमार हेगड़े ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 40 हजार करोड़ बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को 80 घंटे के लिए सीएम बनाया गया था। उन्होंने आगे कहा, 'आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में फडणवीस को 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसके बाद उन्होंने ने इस्तीफा दिया था।'

नंत कुमार हेगड़े ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके इसलिए ये ड्रामा किया गया।

संबंधित खबर : जज लोया के वकील को देवेंद्र फडणवीस के भाई ने धमकाया, कहा तुम्हारी बीवी का ख्याल है औकात में रहो

पूर्व केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा कि भाजपा की ये बहुत पहले से योजना थी इसलिए तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए और इसी के जरिए फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के 15 घंटे के अंदर फडणवीस ने सभी 40 हजार करोड़ रुपयों को उस जगह पर पहुंचा दिया जहां से वो आए थे। इस तरह फडणवीस ने सारा पैसा वापस केंद्र सरकार को देकर खुद को बचा लिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार 2 दिसंबर को भाजपा सांसद अंनत कुमार हेगड़े के इस दावे को खारिज किया। फडणवीस ने कहा कि न तो केंद्र ने कोई धनराशि मांगी और न ही महाराष्ट्र सरकार ने इसे वापस भेजा है।

धर के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजेवाला ने ट्वीट कर सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा, 'एक केंद्रीय मंत्री ने खोली मोदी सरकार की पोल, भाजपा का महाराष्ट्र विरोधी चेहरा बेनक़ाब हुआ। क्या संघीय ढाँचे को पाँव तले रोंद दिया गया, क्या जनता व किसान की भलाई का ₹40,000 करोड़ एक षड्यंत्र से वापस ले लिया गया? प्रधानमंत्री जबाब दें!'

संबंधित खबर : फ्लोर टेस्ट से पहले ही अजीत पवार ने दिया डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा, फडणवीस ने भी किया इस्तीफे का ऐलान

हीं कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शमा मोहम्मद ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'केंद्र की ओर से महाराष्ट्र सरकार को 40,000 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी लेकिन भाजपा वहां पर सत्ता नहीं हड़प सकी तो सरकार लोगों का धन चोरी करके जनता को दंडित कर रही है।'

Next Story

विविध