Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

नहीं रहे पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी रघुनाथ झा

Janjwar Team
15 Jan 2018 4:13 PM IST
नहीं रहे पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी रघुनाथ झा
x

दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज के दौरान निधन

दिल्ली। पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेताओं में शामिल रघुनाथ झा का कल 14 जनवरी की देर रात दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में निधन हो गया।

78 वर्षीय रघुनाथ झा केन्द्र में सत्तासीन रही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भारी उद्योग राज्य मंत्री रहे। वहीं बिहार के बेतिया से आरजेडी के सांसद भी रहे हैं।

उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1960 से सक्रिय तौर पर की थी। वे कांग्रेस, जनता दल, आरजेडी, जनता दल (यूनाइटेड) में अलग—अलग दौर में रहे। दोबारा फिर लालू प्रसाद यादव की पार्टी में शामिल हुए थे। जनता दल के गठन के बाद रघुनाथ झा उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

रघुनाथ झा छह बार शिवहर से विधायक रहे और दो बार सांसद बने। गोपालगंज और बेतिया से वे सांसद चुने गए। शिवहर जिले के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में रघुनाथ झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1990 में तो उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के साथ बिहार चुनाव लड़ा था।

Next Story

विविध