Begin typing your search above and press return to search.
समाज

अमानवीयता : भीड़ लात—घूंसों और डंडों से पिटाई के साथ सेल्फी ले रही थी और वो अंतिम सांसें

Janjwar Team
24 Feb 2018 12:27 AM IST
अमानवीयता : भीड़ लात—घूंसों और डंडों से पिटाई के साथ सेल्फी ले रही थी और वो अंतिम सांसें
x

केरल के पलक्कड़ में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवा की जान इसलिए ले ली भीड़ ने क्योंकि उसने चुराए थे 1 किलो चावल...

जनज्वार। सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना की खबर, वीडियो और सेल्फी खूब वायरल हो रही है। मामला केरल के पलक्कड़ का है, जहां में एक ऐसी घटना हुई, जिससे हर कोई हैरत में है। भीड़ ने रस्सियों से बंदे ए.मधु पर लात-घूंसे बरसाने के साथ ही उसे डंडों से भी पीटा, इस दौरान लोग उसके साथ पीटते हुए सेल्फी भी लेते रहे।

केरल के पलक्कड़ में एक 27 वर्षीय युवा को पहले ग्रामीणों ने बंधक बनाया और उसी अवस्था में उसके साथ सेल्फी लेकर उसकी खूब पिटाई की। आदिवासी युवक ए मधु की पिटाई और बंधक बनाने का कारण बताया कि उसने एक दुकान से 1 किलो चावल चोरी किए थे।

मारपीट के दौरान जब युवक की हालत बहुत खराब हो गई ताते उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक को मौत के घाट उतारने वाले 7 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, मगर अब तक किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

घटना की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों पिटाई में जान गंवा चुका युवक गांव के पास ही मौजूद जंगल में रहता था।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। कल 22 फरवरी को दिन में चोरी की वारदात के कारण ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाया और घंटों तक लगातार उसकी पिटाई की। इतना ही अमानवीयता की हद तो ये कि पिटाई के दौरान की सेल्फी भी ली गईं।

ग्रामीणों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को लगातार मारे जाने की खबर किसी ने पुलिस को कर दी। पुलिस वहां पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी मे लिया और उसे जबरन उल्टियां कराई गईं, जिसके बाद शाम को पांच बजे के लगभग अस्पताल ले जाया गया, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक युवक की पिटाई करने वाले 7 लोगों की पहचान कर ली गई है। सेल्फी में आरोपी युवा साफ—साफ नजर आ रहे हैं, मगर पुलिस कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी की गिरफ्तारी की जाएगी। हो सकता है आरोपी बच निकलें।

पिछले दिनों इस तरह की दो और घटनाएं भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, जिसमें भीड़ ने किसी की जान ले ली। कुछ दिन पहले पल्लीपुरम में मानसिक विक्षिप्त महिला को लोगों ने खूब मारा और उसके बाद पैरों में आग लगा दी। महिला को मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Next Story

विविध