घटना पर @Akhucha नाम के ट्वीटर यूजर ने लड़की की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली के विजय नगर में मणिपुर की लड़की पर अधेड़ उम्र के शख्स ने कोरोना चिल्लाते हुए उसके ऊपर थूका और अपनी सफेद स्कूटी से भाग गया...
जनज्वार। राजधानी दिल्ली में मणिपुर की रहने वाली एक महिला से अभद्रता करने और उसके ऊपर थूक कर उसे कोरोना कहना का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह शर्मनाक घटना उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में हुई, जहां आरोपी ने रविवावर रात एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे कोरोना कहा था।
Delhi Police has registered a case under section 509 of the Indian Penal Code against a man who allegedly spat on a woman belonging to Manipur and called her "Corona" in Vijay Nagar area of north Delhi last night. pic.twitter.com/lBk88QGr8U
— ANI (@ANI) March 23, 2020
घटना पर @Akhucha नाम के ट्वीटर यूजर ने लड़की की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली के विजय नगर में मणिपुर की लड़की पर अधेड़ उम्र के शख्स ने कोरोना चिल्लाते हुए उसके ऊपर थूका और अपनी सफेद स्कूटी से भाग गया। इसके साथ उन्होंने नस्लभेद और कोविड हैशटैग का यूज किया है।
A Manipuri girl at Vijay Nagar, Delhi was spat on by an middle aged man and shouted at “Corona” before fleeing on his white scooty.#Racism #COVIDー19 pic.twitter.com/H2fgR0yzzt
— Akhu Chingangbam (@Akhucha) March 22, 2020
घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने कहा कि यह पढ़कर काफी अचंभित हूं। दिल्ली पुलिस को अपराधी का पता लगाना चाहिए और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होने की जरूरत है। खासकर COVID-19 की लड़ाई के खिलाफ।
संबंधित खबर: जहां पानी ही अशुद्ध हो वहां हाथ धोना कोरोनावायरस से बचाव के लिए कितना लाभदायक है?
अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई है। जिसके बाद दिल्ली के स्वास्थय विभाग ने एक आदेश जारी कर नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दंडित करने के आदेश दिए है। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की रात तक लॉकडाउन की घोषणा की है। दिल्ली के 30 मामलो में छह लोग दिल्ली के बाहर से है। इन छह लोगों में दो लोग कोलकत्ता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थाना और आंध्र प्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा है िक राष्ट्रीय राजधानी में इस कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। दिल्ली में शनिवार की रात तक कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी।
कोरोना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जिसके बाद मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृप्या करके अपने आप को बचाए, अपने परिवार को बचाए, निर्देशो का गंभीरता से पालन करें" प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाए।
संबंधित खबर: कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में 1 अरब लोग घरों में हुए कैद, 35 देशों में की गई तालाबंदी
इससे एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का परिचालन किए जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां COVID-19 के पुष्ट मामले सामने आए या इससे लोगों की मौत हुए है। इनमें दिल्ली के सात जिले शामिल हैं। इससे साथ ही अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेगी।