Begin typing your search above and press return to search.
पंजाब

लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंग सिखों ने पुलिस पर किया हमला, ASI का काटा हाथ

Ragib Asim
12 April 2020 10:06 AM GMT
लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंग सिखों ने पुलिस पर किया हमला, ASI का काटा हाथ
x

पंजाब में रविवार को एक हिंसक झड़प में पुलिस के एक अधिकारी का हाथ काट दिया गया, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। पंजाब के पटियाला शहर में कर्फ्यू के दौरान निकलने की अनुमति के बारे में पूछे जाने पर निहंगों के एक समूह ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया...

जनज्वार। पंजाब में रविवार को एक हिंसक झड़प में पुलिस के एक अधिकारी का हाथ काट दिया गया, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। पंजाब के पटियाला शहर में कर्फ्यू के दौरान निकलने की अनुमति के बारे में पूछे जाने पर निहंगों के एक समूह ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड : फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने पर किसान ने लगाई फांसी

सात सशस्त्र निहंगों का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उन्हें पटियाला में एक सब्जी बाजार में रुकने के लिए कहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा गया। वे नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक का हाथ कट गया, जबकि छह अन्य को कई चोटें आईं।

यह भी पढ़ें- योगीराज : परिजन फोन करते रह गए नहीं आई एंबुलेंस, ठेले पर भाभी को ले गया अस्पताल, रास्ते में दम तोड़ा

पराध के बाद, निहंग घटनास्थल से भाग गए। पुलिस और निहंगों के बीच झड़प के बाद इन्हें गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया। एक ट्वीट में विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस.सिद्धू ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में उनमें से एक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सात निहंगों में से पांच ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें- मीडिया हिन्दू-मुस्लिम नफरत फ़ैलाने में लगा है, गंभीर बीमारियों के सैकड़ों मरीज बिना इलाज सफदरजंग-एम्स के बाहर फंसे

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने ट्वीट करके कहा, आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला के सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। घटना में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया। उन्होंने कहा कि पीजीआई के पूर्ण समर्थन के लिए वह इस चिकित्सा संस्थान के आभारी हैं। हम सभी वाहेगुरु से एएसआई के पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Next Story

विविध