Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

भाजपा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विपक्ष कर रहा बीजेपी नेताओं पर 'मारक शक्ति' का प्रयोग

Prema Negi
27 Aug 2019 5:40 AM GMT
भाजपा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विपक्ष कर रहा बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का प्रयोग
x
file photo

साध्वी बोलीं, विपक्ष भाजपा पर ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जिससे वरिष्ठ नेताओं को नुकसान पहुंचे। निश्चित रूप से भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं वो उन पर असर करेगा, उनको हानि पहुंचा सकता है...

जनज्वार। क्या भाजपा के बड़े नेताओं का निधन विपक्ष की मारक शक्ति यानि जादू—टोने से हो रहा है? कम से कम भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ऐसा ही मानना है। प्रज्ञा ठाकुर ने विपक्ष पर टोने टोटके का आरोप लगाया है। प्रज्ञा ने विपक्ष पर भाजपा के खिलाफ ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज, बाबूलाल गौर और अब अरुण जेटली के निधन को 'महाराज जी' की बात से जोड़ दिया।

पनी बयानबाजियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद और मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रमुख आरोपी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खियों में रहने का कारण है उनका एक और उटपटांग बयान, जिसमें वह कह रही हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मारने के लिए विपक्ष ने 'मारक शक्ति' का प्रयोग किया है, जिस कारण सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर और बाबूलाल गौर की मौत हुई है।

रुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ने एक महाराज जी को याद कर उनकी भविष्यवाणी का जिक्र किया। प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं, ‘एक महाराज जी आए, उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपनी साधना कम मत करना, क्योंकि बहुत ही बुरा वक्त है। विपक्ष भाजपा पर ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जिससे भाजपा को नुकसान पहुंचे। निश्चित रूप से भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं वो उन पर असर करेगा, उनको हानि पहुंचा सकता है। आप टारगेट हैं। उन महाराज जी की बात को मैंने चलते-चलते सुना और भूल गई, लेकिन आज जब मैं ये देखती हूं कि वास्तव में हमारा शीर्ष नेतृत्व कभी सुषमा जी, बाबूलाल जी कभी जेटली जी और ऐसे क्रमश: जो हमारे नेता पीड़ा सहते-सहते चले जाते हैं। मन में एक बार आया कि कहीं ये सच तो नहीं? सच ये है कि हमारे बीच से हमारा नेतृत्व निरंतर जा रहा है।’

यह भी पढ़ें : अब बोलीं साध्वी प्रज्ञा ‘नाली-शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बनाया गया है हमें सांसद’

ये पहला मामला नहीं है जब प्रज्ञा ठाकुर ने धार्मिक आधार पर कोई बयान दिया हो। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मुंबई हमलों में शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर भी एक ऐसा ही बयान दिया था। अपने इस बयान में उन्होंने कहा था, 'मैंने मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।’

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कथित ‘मारक शक्ति' वाले बयान को कांग्रेस ने बेहद आपत्तिजक बताते हुए कहा कि प्रज्ञा सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं और पागलखाना ही उनके लिये सही जगह है। उनका ये कहना कि कांग्रेस मारक शक्तियों का उपयोग कर रही है, बीजेपी के नेताओं को मारने के लिये, यह अपने आप में दिखाता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का ऐलान : नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे

कांग्रेस ने कहा, कभी प्रज्ञा ठाकुर गांधी जी के लिये अपशब्द कहती हैं, कभी नेहरु जी के लिये और हद तो अब हो गई जब उन्होंने कांग्रेस के लिये कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठों के लिए मारक शक्ति का प्रयोग कर रही है। उन्हें शीघ्र से शीघ्र इलाज की आवश्यकता है और पागलखाना ही उनके लिये सही जगह है।

Next Story