Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मोदी जी से नहीं संभलता देश तो कांग्रेस 'टेक ओवर' को तैयार : राहुल

Janjwar Team
5 Oct 2017 10:13 AM GMT
मोदी जी से नहीं संभलता देश तो कांग्रेस टेक ओवर को तैयार : राहुल
x

प्रधानमंत्री मोदी पर इन दिनों आक्रामक चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा में फिरकी लेते हुए कहा, मोदी जी से पूछो उनसे नहीं संभलता तो कांग्रेस का छह महीने के लिए दे दें

जनज्वार, उत्तर प्रदेश। तीन दिन के दौरे पर अपनी लोकसभा उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की खूब चुटकी ली। राहुल गांधी ने कहा कि देश की दो मुख्य समस्याएं हैं। एक युवाओं को रोजगार और दूसरा किसानों की समस्याएं।। समस्याएं और भी हैं पर यह दो बड़ी हैं।'

तीन दिन के दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल कल पहले दिन कठौरा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए बोले, 'मोदी को भारत का समय नहीं बर्बाद करना चाहिए। उन्हें युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं का तेजी से निपटान करना चाहिए। अगर मोदी जी यह करने में खुद को सक्षम नहीं वह हमें बताएं, कांग्रेस उनकी जिम्मेदारी उठा लेगी और छह महीने में इस समस्या का समाधान कर देगी।'

राहुल गांधी ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि चुनावी रैलियों में मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी, अब क्यों नहीं दे रहे। वह मेक इन इंडिया और स्टार्टअप पर खूब बातें बनाते हैं पर इससे किसी को रोजगार नहीं दिला पाते। अमेठी के जी जनता से राहुल ने खासतौर पर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जिन योजनाओं को इस इलाके में शुरू किया था, उसको भाजपा ने हाशिए पर डाल दिया है।

राहुल गांधी की इस प्रतिक्रिया पर यूपी भाजपा प्रवक्ता केके शुक्ला कहते हैं, 'राहुल गांधी एक मजाक से ज्यादा नहीं है। यह एक मजाक ही तो है कि जो कांग्रेस 60 साल में देश नहीं सभाल सकी 6 महीने में तीर मारने की दावे कर रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि राहुल गांधी 2022 तक एक गंभीर नेता बन जाएंगें।'

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध