Begin typing your search above and press return to search.
समाज

उन्नाव में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाती रही रेप पीड़िता, न्याय नहीं मिला तो पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को लगा दी आग

Nirmal kant
16 Dec 2019 11:24 AM GMT
उन्नाव में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाती रही रेप पीड़िता, न्याय नहीं मिला तो पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को लगा दी आग
x

उन्नाव में रेप पीड़िता ने पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को लगाई आग, न्याय के लिए बीते कई महीनों से संघर्ष कर रही महिला, उन्नाव से कानपुर हैलट अस्पताल किया गया रेफर....

उन्नाव से मनीष दुबे की रिपोर्ट

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की एक रेप पीड़िता ने समय से न्याय न मिल पाने के चलते उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली। ये रेप पीड़िता कई महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। सोमवार 16 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस - प्रशासन में हड़कंप मच गया।

महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा लिखवाया था जिसमें उसकी भाभी समेत चार अन्य को भी आरोपी बनाया गया था। खुद को आग लगाने के बाद महिला गम्भीर रूप से झुलस चुकी है।

संबंधित खबर : उन्नाव रेप कांड में बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने ठहराया दोषी, चार्जशीट में देरी के लिए सीबीआई को फटकार

हसनगंज कोतवाली के शेखपुर गाँव की रहने वाली रेप पीड़िता हाईकोर्ट के 28 नवंबर के उस फैसले आहत थी जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद महिला न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटती रही। फिर आज एसपी कार्यालय पहुंची थी। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस द्वारा उसे टालमटोल कर वापस भेजा गया जिससे वह क्षुब्ध हो गई और बाहर निकलकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

बाद मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने जब देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो आरोपी को गिरफ्तार करने से बच रही है। रेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी है। जिसे उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्नाव के एसपी समेत तमाम आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे जहां से महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।

जबकि इस मामले पर उन्नाव के एसपी उन्नाव विक्रांत वीर का कहना है कि महिला के आग लगाने की सूचना मिली थी। प्रत्क्षयदर्शियों के मुताबिक महिला का किसी से लगभग 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमे वो उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने हसनगंज कोतवाली में इसी बात को लेकर 376 की धारा में मुकदमा भी पंजीकृत करवाया था जिसमे आरोपी को एंटीसेप्टिक बेल मिल गई थी। महिला को अच्छे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। बाकी अभी वो कुछ बोल पाने की स्थिति में नही है। मजिस्ट्रेट बयान लेने की कोशिश कर रहे हैं।

खबर : उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, 90 फीसदी झुलसी पीड़िता

हिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि महिला गम्भीर हालात में जली हुई लाई गई जो करीब 70 परसेंट जल चुकी थी। उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स मामले पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़की अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। कुछ देर बाद ही हमने बाहर देखा तो उसने खुद को आग लगा ली। चारों तरफ से आग और धुआं उठ रहा था वो बचाओ बचाओ चिल्ला रही थी, हम सब लोग उठकर बाहर भागे। साहब भी निकलकर बाहर आये। महिला को बचाकर अस्पताल भेज दिया गया है।

Next Story

विविध