Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

शादी के जोड़े में तैयार बैठी रही दुल्हन, दहेज लोभी दूल्हे ने बाइक न मिलने से शादी से किया इंकार

Ragib Asim
13 March 2020 7:03 AM GMT
शादी के जोड़े में तैयार बैठी रही दुल्हन, दहेज लोभी दूल्हे ने बाइक न मिलने से शादी से किया इंकार
x

लड़की के पिता ने फोन कर बारात न आने का कारण पूछा। लड़के के पिता ने बताया कि दहेज में नगद व बाइक न मिलने के कारण लड़के ने शादी से इंकार कर दिया...

मिर्जापुर से पवन जायसवाल की रिपोर्ट

जनज्वार। मिर्जापुर जिले के गांव में गुरुवार दोपहर दुल्हन सज धज कर दूल्हे का इंतजार करती रह गई, पर घंटों बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। लड़की के पिता ने फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि दहेज के लिए बारात नहीं आई। बारात न आने से पूरी तैयारी धरी की धरी रह गई। दहेज के कारण न आने पर लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

संबंधित खबर: अंधविश्वास: करंट की चपेट में आया युवक, इलाज की बजाय गोबर में दबाने से हुई मौत

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से तय की। शादी से पूर्व गोद भराई, सगाई की रस्म गरदा बाबा शिव मंदिर पर हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी की तारीख तय की। 12 मार्च को दिन में शादी होनी थी। लड़की पक्ष ने अपने रिश्तेदारों को शादी पर आमंत्रित कर लिया। बुधवार की सुबह से लड़की के घर पर शादी की तैयारी चल रही थी।

में बारात आनी थी तो लड़की भी सज-धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, पर घंटों बीतने के बाद जब बारात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने लड़के के पिता को फोन कर बारात न आने का कारण पूछा। लड़के के पिता ने बताया कि दहेज में नगद व बाइक न मिलने के कारण लड़के ने शादी से इंकार कर दिया।

संबंधित खबर: अंधविश्वास खत्म करने वाला 10 करोड़ का बजट खत्म करेगी महाराष्ट्र सरकार

हेज के कारण बारात न आने की जानकारी होते ही लड़की पक्ष में सभी परेशान हो गए। दुल्हन व उसके परिवार में रोना धोना मच गया। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए बारात न लाकर लड़का पक्ष ने अपमानित किया है।

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने लड़के के पिता से बात करने की कोशिश की तो उसने बात करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की लड़की के पिता ने दहेज में एक लाख नगद व बाइक न पहुंचने के कारण बारात न लाने की तहरीर दी है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story