Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इलाज के दौरान एस्कार्ट हॉस्पिटल में निधन

Prema Negi
20 July 2019 11:16 AM GMT
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इलाज के दौरान एस्कार्ट हॉस्पिटल में निधन
x

पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला ​दीक्षित, आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था हॉस्पिटल में भर्ती...

जनज्वार। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का आज 20 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार थीं। आज सुबह भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एस्कार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

र्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस ने लगातार तीन बार सरकार बनायी थी। फिलहाल वह दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। वे केरल के गवर्नर का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहीं शीला दीक्षित 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में जन्मी थीं। दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स किया था।

1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से शीला दीक्षित सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हाल में हुए चुनावों में वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से चुनाव हारी थीं।

दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय राजीव गांधी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को ही जाता है। उनके कार्यकाल में दिल्ली में सड़कों और फ्लाईओवर्स का जाल बिछा तो कई अन्य तरह के विकास कार्य भी दिल्ली में हुए। शीला दीक्षित ने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में 5 साल यानी 1984-1989 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

शीला दीक्षित प्रधानमंत्री कार्यालय में 1986 से 1989 तक संसदीय कार्यराज्यमंत्री रहीं। 1998 के लोकसभा चुनावों में शीला दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी के लाल बिहारी तिवारी ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से हराया था, मगर बाद में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। गोल मार्केट क्षेत्र से 1998 और 2003 से वह सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2008 में उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

शीला दीक्षित के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बड़ा नुकसान बताया है। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'शीला दीक्षित के निधन की खबर अत्यंत दिल को दहलाने वाली खबर है। यह दिल्ली की एक बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मेरी दिल से उनके परिवार के सदस्यों के प्रति सांत्वना है।'

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया कि ‘कांग्रेस की प्यारी बेटी शीला दीक्षित की मौत से मैं सदमे में हूं, उनके साथ मेरा खास लगाव था। उनके परिवार और दिल्ली की जनता, जिसकी उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए सेवा की, उनके लिए मेरी शोक संवेदनाएं हैं.यह दुख का वक्त है।’

Next Story

विविध