Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी

Ragib Asim
22 May 2020 5:10 AM GMT
क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी
x

क्वारंटाइन सेंटर में बनाए गए बाथरूम में लड़की के स्नान करने के दौरान आरोपियों ने उसका कथित वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपियों ने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कथित रूप से धमकी दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला...

जनज्वार। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक क्वारंटाइन सेंटर में 22 साल की लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार की है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 20 और 23 की बताई जा रही है।

सागर जिले के गढ़ाकोटा पुलिस थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश बंजारा ने बृहस्पतिवार 21 मई को इस घटना की जानकारी दी। दमोह जिले की रहने वाली लड़की की कंप्लेन पर दो युवकों को अश्लील वीडियो बनाने तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें : यमुनानगर में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद घिरी भाजपा सरकार तो अब कर रही वादों पर वादे

क्या है पूरा मामला ?

बंजारा ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती इन्दौर से वापस आने के बाद अपनी सहेली के साथ सागर जिले के भटौली गांव में प्रशासन द्वारा निर्धारित क्वारंटाइन सेंटर में रह रही थी। क्वारंटाइन सेंटर में बनाए गए टेम्पररी बाथरूम (स्नानगृह) में लड़की के स्नान करने के दौरान आरोपियों ने उसका कथित वीडियो बना लिया था।

रोपियों ने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कथित रूप से धमकी दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन लड़की ने दबाव में नहीं आते हुए इस मामले की पुलिस में शिकायत कर दी। उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध