Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अहमदाबाद शाही इमाम का बेतुका बयान : कहा - मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने से महफूज नहीं रहेगा इस्लाम

Janjwar Desk
4 Dec 2022 12:37 PM GMT
अहमदाबाद शाही इमाम का बेतुका बयान : कहा - मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने से महफूज नहीं रहेगा इस्लाम
x
मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है। यह इस्लाम को कमजोर करने जैसा है। क्या मुसलमानों में कोई आदमी नहीं बचा है?

Ahmedabad Shahi Imam News : गुजरात विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद (Jama Masjid in Ahmedabad) के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देने वाले इस्लाम के खिलाफ हैं।


चुनाव लड़ने के लिए क्या कोई आदमी नहीं बचा

अहमदाबाद के जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद सिद्दीकी ने कुतर्क करते हुए कहा कि महिलाओं को चुनावों (Elections) में टिकट देना मजहब विरोधी है। मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देने वाले इस्लाम के खिलाफ हैं, धर्म को कमजोर कर रहे हैं। क्या कोई आदमी नहीं बचा है? शाही इमाम मौलाना शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Shahi Imam Shabbir Ahmed Siddiqui) का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सोमवार यानी 5 दिसंबर को गुजरात में आखिरी चरण के लिए 93 सीटों पर मतदान होना है।

अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को विधायक बनाएंगे तो हम हिजाब को महफूज नहीं रख पाएंगे। जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वो इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। इससे हमारा मजहब कमजोर होगा।

हिजाब भी नहीं रहेगा महफूज

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कर्नाटक में हिजाब का मसला चला, जिस पर काफी हंगामा हुआ। साफ है कि अगर आप अपनी महिलाओं को विधायक, सांसद या पार्षद बनाएंगे तो इससे क्या होगा, हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे। इससे पहले अहमदाबाद के शाही इमाम शब्बीर सिद्दीकी ने असदुद्दीन ओवैसी पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी जहां के हैं, वहां के लिए तो काम कर ही नहीं पाए। उन्होंने ओवैसी पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया। मुसलमान उसी को वोट देते हैं जो देश की तरक्की के लिए काम करता है। मुसलमान हमेशा एकजुट है, हम किसी जाती या धर्म को देख कर वोट नहीं देते।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज में अहमदाबाद, अरावली, पाटन और गांधीनगर समेत 14 जिलों में वोट डाले जाएंगे। गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के ल‍िए मतदान में 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। इसमें कुल मतदाता 2,51,58,730 हैं। इसमें से पुरुष मतदाता 1,29,26,501 हैं और महिला मतदाता 1,22,31,335 हैं। अन्य मतदाता 894 हैं। मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र हैं।

Next Story