Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अखिलेश यादव आज 12.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन के रवैये पर उठा सकते हैं सवाल

Janjwar Desk
15 Jan 2022 4:55 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने एक वर्चुअल रैली की थी। इस रैली में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसे कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। अब इस रैली के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Election 2022 ) को लेकर सियासी सरगर्मी पहले से ज्यादा तेज हो गई है। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों की सूची आज जारी हो सकती है। वहीं समाजवादी पाार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फे्ंस करेंगे। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार को सपा के 2500 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। इस मुद्दे पर शासन प्रशासन के दोहरे रवैये का भी पर्दाफाश करेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने एक वर्चुअल रैली की थी। इस रैली में यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित भाजपा के आठ बागी विधायक सपा में शामिल होने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता जमा हुए थे। इस घटना को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इस रैली के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सियासी रैलियों पर रोक आगे बढ़ सकता है

ताजा अपडेट के मुताबिक कोरोना काल में सियासी रैली को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे पर केंद्रीय चुनाव आयोग की आज सुबह 11 बजे बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक सियासी रैलियों पर रोक आगे बढ़ सकता है।

Next Story

विविध