Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav On BJP : अल्ताफ की मौत पर अखिलेश ने योगी राज की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया, कहा मौत के लिए केवल बीजेपी की सरकार दोषी है

Janjwar Desk
11 Nov 2021 12:12 PM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- बाहरवीं के बाद इंटर करा रहे हैं, शुक्र है दसवीं नहीं कराते
x

अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav : यदि सबसे ज्यादा अन्याय जनता पर कहीं हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है। अगर सबसे ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौतें हुई है तो वह उत्तर प्रदेश में हुई है।

Akhilesh Yadav On BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में महासम्मेलन को संबोधित किया। मुजफ्फरनगर की जनसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने खासतौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर हमला बोला और कहा कि योगी के राज में कानून व्यवस्था बिगड़ गई। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाकर अखिलेश ने अल्ताफ की मौत और मनीष गुप्ता की मौत के लिए भाजपा सरकार को दोषी बताया।

देश में कहीं पुलिस हत्या कराती हो तो बताओ

कासगंज कांड के बाद सियासत गरमा गई है। अल्ताफ की मौत के बाद पुलिस और सरकार दोनों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा कि 'बताएं मुख्यमंत्री पूरे देश में अगर कहीं पुलिस किसी की हत्या कर रही हो तो बताओ, पर एक उदाहरण नहीं हम कई उदाहरण बता सकते हैं। जहां पर बीजेपी की सरकार में निर्दोष लोगों की हत्या हो गई।'

अल्ताफ की मौत पर उठाया सवाल

अखिलेश यादव ने कानून की बदत्तर व्यवस्था बताते हुए अल्ताफ की मौत पर बीजेपी को घेरा और कहा कि 'एक नौजवान को पुलिस कल उठाकर ले गई। अल्ताफ को इतना मारा थाने में और उसके साथ इतना अन्याय किया कि उसकी मौत हो गई।' अखिलेश ने कहा यदि इसके लिए कोई जिम्मेदार है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उस नौजवान की जान जाने के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी है।

मनीष गुप्ता मर्डर केस पर सरकार को घेरा

मनीष गुप्ता मर्डर केस को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'कौन भूल जाएगा गोरखपुर, जहां एक व्यापारी अपने साथियों के साथ कारोबार के सिलसिले में गोरखपुर गया हुआ था लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि गोरखपुर में उसके साथ क्या हो जाएगा।' आगे अखिलेश ने कहा कि 'रात में मनीष गुप्ता के कमरे में पूछताछ के बहाने पुलिस आई और उसे इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी जान चली गई।' अखिलेश ने कहा यदि इसका कोई दोषी है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

अखिलेश ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने गांव-घर में एक व्यापारी को सुरक्षित नहीं रख सकता तो उससे कानून व्यवस्था की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में पुलिस कस्टडी में हुई है सबसे ज्यादा मौतें

जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि ये दो घटनाएं नहीं है। यदि आंकड़े देखें तो बहुत सी घटनाएं हुई हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हम तो सोच रहे थे कि आपके पास बहुत जानकार लोग हैं। आप तो हर चीज में नज़र रखते हो। अखिलेश ने योगी को सलाह दी कि कभी नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन का डाटा मंगवाना। यदि सबसे ज्यादा अन्याय जनता पर कहीं हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है। अगर सबसे ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौतें हुई है तो वह उत्तर प्रदेश में हुई है। वह भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई है।

योगी सरकार की ठोको नीति

मौतों को लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ठोको नीति चला रही है। अखिलेश ने योगी से सवालिया अंदाज में कहा कि 'आप जिसे चाहे उसे ठोक दे रहे हो लेकिन कभी सोचा है, उसका असर क्या होगा।' हाल ही की एक घटना याद दिलाते हुए अखिलेश ने कहा कि 'आप के जेलर पिट गए। डिप्टी जेलर पिट गए और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आप की सरकार में पुलिस को यही नहीं पता था कि किसे सजा देनी है। जेल में पुलिस कैदियों को थोक रहे थे और कैदी पुलिस को टोक रहे थे। आप की सरकार में यही कानून व्यवस्था है।'

Next Story

विविध