Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अरविंद केजरीवाल बोले - इसलिए बौखलाई हुई है BJP, कांग्रेस नहीं जीत पायेगी एक भी सीट, आप की बनेगी सरकार

Janjwar Desk
27 Nov 2022 7:29 AM GMT
तो एमसीडी में पार्षदों की इस सोच की वजह से आप से मात खा गई भाजपा!
x

तो एमसीडी में पार्षदों की इस सोच की वजह से आप से मात खा गई भाजपा!

Gujrat Chunav 2022 : रविवार को गुजरात के जामनगर में रोश शो की शुरुआत करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी डरा हुआ है। प्रदेश के लोग एक और पांच दिसंबर को मतदान के जरिए बताएंगे अपना दर्द।

Gujrat Chunav 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बंद होने में अब केवल तीन दिन का समय शेष है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से सभी बड़े सियासी दलों के दिग्गज नेताओं ने गुजरात में आज रैली है। इतना ही नहीं एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार भी तेज कर दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) ने गुजरात ( Gujrat ) दौरे के दूसरे दिन जामनगर ( Jamnagar ) में रोश शो की शुरुआत करने के बाद कहा कि गुजरात में आम आदमी डरा हुआ है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) ने कहा आप के पक्ष में चुनाव हवा देखकर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पूरी तरह से बौखलाई हुई है। गुजरात में आप की सरकार बन रही है। प्रदेश की जनता बदलाव के पक्ष में है। कांग्रेस ( Congress ) तो इस बार गुजरात में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनी तो सरकारी कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। संविदा और अस्थायी तौर पर वर्षों से काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को स्थायी करेंगे। इतना ही नहीं, सरकार कर्मचारियों की हर मांग को प्राथमिकता के स्तर पर पूरा करेंगे। कहते हैं कि सरकार कर्मचारियों जिसको वोट देते हैं, उसकी सरकार बनती है। सरकारी कर्मचारियों को दूसरों से भी वोट डलवाने की क्षमता होती है।

योगी ने केजरीवाल को बताया मंदिर विरोधी

एक दिन पहले गुजरात ( Gujrat Chunav 2022 ) के गिर सोमनाथ में सीएम योगी ने आदित्यनाथ भाजपा ( Yogi Adityanath ) उम्मीदवार के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। योगी ने कहा कि आज भारत की ओर कोई दुश्मन बुरी नजर से नहीं देख सकता है। क्योंकि उसे मालूम है कि गलत नजरों से भारत को देखेगा तो उसके साथ क्या होगा। आज गुजरात में कर्फ्यू समाप्त, दंगे समाप्त, आतंकवाद समाप्त, नक्सलवाद समाप्त है। नहीं तो क्या होता था? रोज एक दंगे होते थे। और जो एक आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से? यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। यह राम मंदिर का विरोध करता है। जब भारत के वीर जमान पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो उनसे भी सबूत मांगता है। इससे बचकर रहना आप लोग।

Next Story

विविध