Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Breaking News : भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, मेनका और वरुण गांधी बाहर- आडवाणी और जोशी फिर शामिल

Janjwar Desk
7 Oct 2021 8:27 AM GMT
Breaking News : भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, मेनका और वरुण गांधी बाहर- आडवाणी और जोशी फिर शामिल
x
Breaking News : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 309 सदस्य घोषित।

जनज्वार। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अस्सी सदस्यों को जगह दी गई है। हालांकि नई कार्यकारिणी से मेनका गांधी (Menaka Gandhi) व वरुण गांधी (Varun Gandhi) को बाहर कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाशी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई पार्टी के सीनियर नेताओं के नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के बाद वरुण गांधी लगातार राज्य की योगी (Yogi Adityanath) और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसे देखते हुए मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई। बता दें कि वरुण गांधी कई बार किसानों (Farmers) की फसलों का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने की बात भी कह चुके हैं। इसको लेकर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिख चुके हैं।


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 309 सदस्य घोषित किए गए हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा एवं विधानसभा परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, विशाल जॉली, कन्ना लक्ष्मीनारायणन, किरेन रिरिजू, रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, भागीरथी देवी आदि जैसे नाम शामिल हैं। नीचे दी गई सूची में कुछ के नाम पढ़े जा सकते हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।


सोशल मीडिया पर रिएक्शन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की नई सूची घोषित होने के बाद इस पर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा -वरुण गांधी और मेनका गांधी को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया। लखीमपुर-खीरी में किसानों की निर्मम हत्या के खिलाफ बोलने की सजा मिली है ?

पंकज राय नाम के यूजर ने लिखा- बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण गाँधी और मेनका गांधी- दोनों बाहर किये गए! किसानों का समर्थन करना पड़ा भारी।।जो सच का साथ देगा भाजपा से बाहर होगा।

दिलीप निराला नाम के यूजर ने ट्वीट किया - "हो गया इंसाफ..वरुण गांधी ने योगी जी को पत्र लिखकर लखीमपुर के मृतक कथित किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उस पत्र में लिंचिंग हुए 4 ब्राह्मणों का कोई उल्लेख नही था..आज वरुण और उनकी अम्मा मेनका को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से ही हटा दिया..योगी जी से पंगा।"


Next Story

विविध