Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Budget 2022 : कांग्रेस सांसद श​शि थरूर ने बजट को क्यों बताया गीला पटाखा?

Janjwar Desk
1 Feb 2022 8:05 AM GMT
ये क्या! मोदी सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, भाजपा सांसद ने ओम बिरला से की उन्हें बहाल करने की मांग
x

ये क्या! मोदी सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, भाजपा सांसद ने ओम बिरला से की उन्हें बहाल करने की मांग

देश में महंगाई को लेकर इतना शोर है। जनता परेशान है, लेकिन इसको लेकर बजट में कोई बात नहीं कही गई है।

Budget 2022 : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Congress MP Shashi Tharoor ) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala sithraman ) द्वारा संसद में पेश बजट 2022 ( Budget 2022 ) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बजट पर त्वरित प्र​तिक्रिया में कहा है कि इस बजट को गीला पटाखा ( Budget Gila Patakha ) कहना गलत नहीं होगा। इसके पीछे उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि देश में महंगाई को लेकर इतना शोर है। जनता परेशान है, लेकिन इसको लेकर बजट में कोई बात नहीं कही गई है।

मोदी का बजट पूरी तरह से निराशाजनक

उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं पर इस समय स्थिति चिंताजनक है। डिफेंस सेक्टर के लिए क्या एलोकेशन है। इसको लेकर कोई साफ बात नहीं कही गई। मनरेगा के आवंटन को लेकर कोई बात नहीं हुई। ये बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।

न जन के लिए न धन के लिए, बजट पूरी तरह से फुस्स

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि ये बजट न तो जन के लिए और न ही धन के लिए है। महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर ये बजट फेल रहा है। ये बिल्कुल फुस्स बजट है। इस बजट में मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिला है। लोगों को उम्मीद थी लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला।

Budget 2022 : यूपी सहित पांच राज्यों में विपक्ष कॉरपोरेट टैक्स और सरचार्ज में कटौती और आयकर में कोई बदलाव नहीं करने के विषय को मुद्दा बनाएगी। ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम चार बजे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

वहीं, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि निवेश के लिए बड़ा बजट एलोकेशन किया गया है। पहले 5 लाख करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए बजट था। इस बार उसे 7.5 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। सड़कों, हाईवे, रोपवे से लेकर डिजिटल पढ़ाई तक पर इस बजट में जोर दिया गया है।

Next Story

विविध