कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के घर सीबीआई की रेड, 50 लाख रुपए बरामद

जनज्वार। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश के बेंगलुरु स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार और उनके भाई के ठिकानों से सीबीआई ने 50 लाख रुपये जब्त किए हैं। कर्नाटक सरकार के तत्कालीन मंत्री और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। सीबीआई की 14 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इनमें से कर्नाटक में 9, दिल्ली में 4 और एक मुंबई में है। इसमें उनके पूर्व निवास डोड्डालहल्ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर भी शामिल हैं।
#UPDATE: Central Bureau of Investigation (CBI) seizes around Rs 50 Lakhs cash during searches at the premises of
— ANI (@ANI) October 5, 2020
Karnataka Congress chief DK Shivakumar & his brother-MP, DK Suresh. More details awaited. https://t.co/aiNvgNYybX
एजेंसी की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सीबीआइ को सरकार की कठपुतली बताया है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई को इस वक्त येदियुरप्पा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करनी चाहिए। मोदी सरकार के इन हथकंडों के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं झुकेंगे, ऐसे एक्शन से हम मजबूत ही होंगे।
The insidious game of intimidation & machinations of Modi-Yeddyurappa duo being executed by a puppet CBI by raiding @DKShivakumar won't deter us.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 5, 2020
CBI should be unearthing the layers of corruption in Yeddyurappa Govt.
But, 'Raid Raj' is their only 'Machiavellian Move' !
1/2
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भी सीबीआइ के छापे की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा ने हमेशा से ही प्रतिशोधी राजनीति में लिप्त होने और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है। डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआइ का नया छापा उपचुनावों के लिए हमारी तैयारी को पटरी से उतारने का एक और प्रयास है।
.@BJP4India has always tried to indulge in vindictive politics & mislead public attention.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) October 5, 2020
The latest CBI raid on @KPCCPresident @DKShivakumar's house is another attempt to derail our preparation for bypolls.
I strongly condemn this.
बता दें कि डीके शिवकुमार जांच एजेंसियों के निशाने पर नोटबंदी के बाद से ही हैं। अगस्त 2017 में तलाशी के दौरान आयकर विभाग ने नई दिल्ली में उनके फ्लैट से 8.59 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी। शिवकुमार पर हवाला से लेनदेन और टैक्स चोरी का आरोप है। पिछले साल, 3 सितंबर को ईडी ने शिवकुमार को गिरफ्तार किया था और उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।











