Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Hemant Biswa Sarma Attacks on Rahul Gandhi : असम के सीएम ने राहुल गांधी की उल्फा उग्रवादियों से की तुलना, लगाये ये आरोप

Janjwar Desk
23 May 2022 3:11 AM GMT
Hemant Biswa Sarma Attacks on Rahul Gandhi : असम के सीएम ने राहुल गांधी की उल्फा से की तुलना, लगाये ये गंभीर आरोप
x

Hemant Biswa Sarma Attacks on Rahul Gandhi : असम के सीएम ने राहुल गांधी की उल्फा से की तुलना, लगाये ये गंभीर आरोप

Hemant Biswa Sarma Attacks Rahul Gandhi : भारत सांस्कृतिक रूप से एक है। भारत को सिर्फ राज्यों के संघ के रूप में पहचान देना हमारी 5000 साल पुरानी समृद्ध सभ्यता को चुनौती देने के समान है।

Hemant Biswa Sarma Attacks Rahul Gandhi : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Hemant Biswa Sarma) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना असम के उल्फा ( ULFA ) उग्रवादियों से की है। साथ ही राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वो उल्फा उग्रवादियों को भड़का रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिकाओं ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य के 75 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये बात कही। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा कुछ नहीं है।

राहुल गांधी और उल्फा उग्रवादियों की भाषा एक

दरसअसल, आर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) द्वारा भारत को राज्यों का संघ बताने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में सरमा (CM Hemant Biswa Sarma) ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से एक है। उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ राज्यों के संघ के रूप में पहचान देना हमारी 5000 साल पुरानी समृद्ध सभ्यता को चुनौती देने के समान है। अगर भारत राज्यों का संघ है, तो इसका मतलब है कि आप भारत की हर चीज पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

सीएम (CM Hemant Biswa Sarma) ने कहा कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) लोगों को यह समझा रहे हैं कि भारत राज्यों का एक संघ है। वह अलगाववादी (separatist ) तत्वों को उकसा रहे हैं। हो सकता है कि जेएनयू से कोई उन्हें पढ़ा रहा हो। अंग्रेजी के अलावा उनकी और उल्फा की भाषा में कोई अंतर नहीं है।

कांग्रेस में गांधी परिवार देश से भी बड़ा

Hemant Biswa Sarma Attacks Rahul Gandhi : बता दें कि साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले सरमा (CM Hemant Biswa Sarma) ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी गांधी परिवार से परे कुछ भी नहीं है। सरमा ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा में हम देश को पहले रखते हैं लेकिन अगर आप जाकर गांधी परिवार से कहते हैं कि भारत आपसे बड़ा है, तो आप कांग्रेस में अपना पद खो देंगे।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध