Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

BBC के दिल्ली दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स टीम, कांग्रेस ने मोदी की गुजरात डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर बताया अघोषित आपातकाल

Janjwar Desk
14 Feb 2023 8:33 AM GMT
BBC के दिल्ली दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स टीम, कांग्रेस ने मोदी की गुजरात डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर बताया अघोषित आपातकाल
x

file photo

BBC News : पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने गुजरात दंगे पर एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी, जिस पर भारी बवाल मचा था और इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र की सरकार ने कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी....

BBC news : पिछले दिनों बीबीसी द्वारा बनायी गयी डॉक्यूमेंट्री पर भारी बवाल मचा है और एक बार फिर बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में इनकम टैक्स टीम पहुंचने के बाद तरह तरह के कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि बीबीसी आफिर में इनकम टैक्स का छापा इसलिए पड़ा है क्योंकि उसने गुजरात दंगों पर आधारित प्रधानमंत्री मोदी पर ​डॉक्यूमेंट्री बनायी, जिसकी स्क्रीनिंग पर डीयू, जेएनयू, जामिया लेकर अन्य कई जगहों पर भी बवाल मचा था। कांग्रेस ने तो इसे अघोषित आपातकाल कहना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीबीसी के दिल्ली ऑफिस के कर्मचारियों के फोन आयकर विभाग ने रखकर उन्हें घर भेज दिया है। बीबीसी के दफ्तर में अभी किसी की भी एंट्री बंद कर दी गई है। इस सर्वे कहें या फिर छापे के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कहा यह जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी अभी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दोनों दफ्तर में पहुंचे हैं। मुंबई में बीबीसी का ब्यूरो कार्यालय है।

BBC के मुंबई में दो दफ्तर हैं, एक बीकेसी और दूसरा खार इलाके में स्थित है। यहां इनकम टैक्स के अफसर बीबीसी के बीकेसी दफ्तर पर पहुंचे हैं और कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया। वहीं दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर इमारत केजी मार्ग पर 5वें, 6वें और 11वें फ्लोर पर है, तीनों फ्लोर पर आईटी के करीब 15-20 अफसर के मौजूद होने की बात सामने आयी है। दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस मौजूद है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने गुजरात दंगे पर एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी, जिस पर भारी बवाल मचा था और इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र की सरकार ने कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी। India: The Modi Question को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से बैन करने का आदेश दिया गया था। अब आयकर विभाग की कार्रवाई को इससे जोड़कर देखा जा रहा है, कहा जा रहा है कि आईटी रेड से सरकार बताना चाहती है कि जो भी इस तरह की हरकतें करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी।

दलित आदिवासी मसलों के जानकार और सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज मीणा ने ट्वीट किया है, 'जब जब मोदी डरता है, इनकम टैक्स को आगे करता है।' वही कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया हैं, 'पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया है, '#BBCdocumentary वायरल हुए कुछ दिन हो चुके थे, ना IT का छापा, ना ED की जाँच, ना कोई अंतरराष्ट्रीय साज़िश वाली रिपोर्ट्स, ना टूलकिट की चर्चा। एक बार को तो लगा देश में कहीं लोकतंत्र साँसें तो नहीं ले रहा? धन्यवाद साहब, आपने छापे पड़वाकर विश्व भर में यह ग़लतफ़हमी दूर कर दी।'

वरिष्ठ कांग्रेस जयराम रमेश कहते हैं, '"यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे है और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है"

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है, 'मोदी जी आप तो तानाशाही की पराकाष्ठा पर उतर आये। पहले BBC की डॉक्युमेंट्री पर बैन लगाया। अब उनके दफ़्तरों पर छापा। मत भूलिए मोदी जी हिटलर की तानाशाही का भी अंत हुआ था। आपकी तानाशाही का भी अंत होगा।'

Next Story

विविध