Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Kanpur News : कानपुर पहुँचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी समेत कई विपक्षी नेता गिरफ्तार

Janjwar Desk
23 Nov 2021 8:47 AM GMT
kanpur news
x

(मंच पर नड्डा के साथ योगी, केशव मौर्य व स्वतंत्र देव)

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी-सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। आजादी के बाद मूल्यों और आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी...

Kanpur News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंगलवार 23 नवंबर को होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य कानपुर पहुंच चुके हैं। इस बीच तमाम विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने घर से ही कथित तौर पर हिरासत में ले लिया।

पार्टी की मजबूती हमारा लक्ष्य - नड्डा

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा, जहां सामने बैठा हुआ कर्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा के इस भव्य कार्यालय को देख रहे हैं। मगर इस भव्य इमारत के पीछे भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का योगदान है जो 10 साल पहले किराये के कमरे में पार्टी की विचार धारा को आगे बढा रहे थे।

भाजपा के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि - योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी-सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। आजादी के बाद मूल्यों और आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा की प्रेरणा से ही ऐसा संभव हुआ। अन्य दलों के लोग घरों में बैठे थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था।

कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी गिरफ्तार

हिरासत में प्रदेश सचिव विकास अवस्थी

कानपुर में भाजपा नेताओं के आगमन से पहले ही कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी सरकारी अस्पताल की जगह पर भाजपा कार्यालय बनाए जाने का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। बर्रा पुलिस ने बर्रा स्थित घर से सुबह कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ता भड़क गए और विरोध में कांग्रेसियों ने बर्रा थाने के गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता संगीत तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी थाने के गेट पर बैठ गए हैं।

योगी की पुलिस कर रही दमन - अमित यादव सपा नेता

आज बाबा जी शहर में है इस लिए दमनकारी सरकार की पुलिस द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सुबह से ही मुझे अमित सिंह यादव पूर्व पार्षद प्रत्याशी घर पर नजरबंद किया गया उसके बाद जबरन गिरफ्तारी कर बर्रा थाने की जनता नगर चौकी लाया गया हमारे साथ शिवकुमार बाल्मीकि पूर्व पार्षद प्रत्याशी, राजकुमार सागर विधानसभा सचिव, राकेश रघुवंशी युवा नेता को लाया गया। इससे पहले सपा नेता अर्पित यादव, अमिताभ बाजपेई सहित इरफान सोलंकी को भी नजरबंद कर दिया गया।

भाजपा के सभी कार्यालयों का उद्घाटन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी जिला व क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया है। 9 जिलों के पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया है। इनमें कानपुर देहात, हमीरपुर, प्रतापगढ़, कुंडा, पीलीभीत, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर ग्रामीण, कानपुर दक्षिण शामिल हैं। नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत नगर में पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हो गए हैं। मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू किया गया।

गुरुद्वारे में मत्था टेका

यहां किदवई नगर बाबा नामदेव गुरुद्वारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्था टेका। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सत्य पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह विकी ने अपनी कई मांगें उनके सामने रखीं।

Next Story

विविध