Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Madhya Pradesh News : गरीब मुसलमानों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाती हैं BJP, दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप

Janjwar Desk
27 April 2022 7:45 AM GMT
Digvijaya Singh News : मोदी-शाह जी आपकी हुकूमत में सब बिक रहा है दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
x

Digvijaya Singh News : 'मोदी-शाह जी आपकी हुकूमत में सब बिक रहा है' दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Madhya Pradesh News : दिग्विजय सिंह ने कहा कि BJP के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं, दिग्विजय सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं...

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) पर हिंसा (Khargone Violence) करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि BJP के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन तथ्यों की जांच उन्होंने नहीं कराई है। जल्द ही जांच भी करवाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। उन्होंने एक दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह जनजागरण रैली में शामिल हुए। इस दौरान मोड़ी माता के दर्शन भी किए। कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

खरगोन हिंसा के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

बता दें कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन हिंसा को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है। साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे खतरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।' वहीं,खरगोन हिंसा को लेकर उनके गलत फोटो पोस्ट करने को लेकर बीजेपी ने उन पर एफआईआर दर्ज कराई है।

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया है, समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टिकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए और अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं।

साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आपने एक बात तो स्पष्ट कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने पैसे लेकर पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा कहते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, लेकिन एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र माह में अच्छा नहीं किया।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध