Mehbooba Mufti : महबूबा मुफ्ती हुईं मोदी सरकार पर हमलावर, बोलीं तिरंगा बदलकर भगवा झंडा आपके हाथों में दे देंगे BJP वाले

महबूबा मुफ्ती ने साधा मोदी सरकार पर निशाना कहा, तिरंगा बदलकर भगवा झंडा आपके हाथों में दे देंगे बीजेपी वाले
Mehbooba Mufti : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाजपा को लेकर बयानबाजी काफी दिनों से जारी है। उन्होंने पिछले दिनों मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के चंद घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म कर देगी और आने वाले समय में भारत को एक धार्मिक देश बना देगी। मुफ्ती ने कहा कि ये लोग एक दिन तिरंगा बदलकर आपके हाथों में भगवा झंडा पकड़ा देंगे।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वे उस तिरंगे को बदल देंगे, जिसे आप गर्व से फहरा रहे हैं और इसकी जगह पर भगवा झंडा लाएंगे। महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया। मोदी सरकार ने आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 को हटाया था। आज ही के दिन मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से उनका तिरंगा हटा कर उनके सभी अधिकार छिने थे।
अपना झंडा और संविधान लेंगे वापस
पीडीपी ने शुक्रवार 5 अगस्त को इसके विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमने कसम खाई है कि हम अपना झंडा और संविधान वापस लेंगे। हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने के लिए भी मजबूर करेंगे, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है।
मुफ्ती के दर्जनों समर्थक विरोध प्रदर्शन में उनके साथ शामिल हुए और उन्होंने आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने और गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान, मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे के समाधान और कैदियों की रिहाई की भी मांग की। महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता मोहित भान ने कहा, "हमने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की तीसरी वर्षगांठ पर लाल चौक तक मार्च करने वाले थे लेकिन पुलिस ने हमें अपने दफ्तर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।





