Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Sonia Gandhi: नेहरू और गांधी के व्यक्तित्व को खराब करने की मंशा से इतिहास के साथ छेड़ -छाड़ कर रही भाजपा, स्वतंत्रता दिवस पर भड़की सोनिया गांधी

Janjwar Desk
15 Aug 2022 3:27 PM GMT
नेहरू और महात्मा गांधी जैसे नेताओं के व्यक्तित्व को खराब करने की मंशा से इतिहास के साथ छेड़ -छाड़ कर रही भाजपा, स्वतंत्रता दिवस पर भड़की सोनिया गांधी
x

नेहरू और महात्मा गांधी जैसे नेताओं के व्यक्तित्व को खराब करने की मंशा से इतिहास के साथ छेड़ -छाड़ कर रही भाजपा, स्वतंत्रता दिवस पर भड़की सोनिया गांधी

Sonia Gandhi: आजादी के इस पावन अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी इसके साथ सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है...

Sonia Gandhi:देश को आजाद हुए आज 75 साल पूरे हो गए हैं। आज पूरे देश में आजादी की 75 सालगिरह मनाई जा रही है। आजादी के इस पावन अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी इसके साथ सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही मोदी सरकार

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वह महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं को बदनाम करने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वह इन नेताओं की छवि को पूरी तरह से खराब करना चाहते हैं। इसीलिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है।

भारतीय बलों द्वारा किए गए बलिदानों को कम करने की कोशिश

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय बलों द्वारा किए गए बलिदानों को कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ऐतिहासिक तथ्यों को गलत साबित करने और गांधी, नेहरू, आजाद पटेल जैसे नेताओं को बदनाम करने की इस कोशिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।

पारदर्शी चुनाव प्रणाली की रखी नींव

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने लोगों को बधाई देते हुए कहा पिछले 75 वर्ष में अत्यधिक प्रतिभाशाली भारतीयों ने देश को विज्ञान शिक्षा स्वास्थ्य और सूचना के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। भारत के दूरदर्शी नेताओं ने एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली की नींव रखी। उन्होंने एक मजबूत लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के लिए भी प्रावधान किए। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि भारत ने अपनी विविध संस्कृति और भाषाओं के माध्यम से एक गौरवशाली राष्ट्र के रूप में अपनी छवि को मजबूत किया है।

Next Story

विविध