Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Bihar news: उपचुनाव से पहले महागठबंधन में दरार? CM नीतीश ने लिया ये बड़ा फैसला

Janjwar Desk
27 Oct 2022 3:35 PM GMT
Bihar news: उपचुनाव से पहले महागठबंधन में दरार? CM नीतीश ने लिया ये बड़ा फैसला
x

Bihar news: उपचुनाव से पहले महागठबंधन में दरार? CM नीतीश ने लिया ये बड़ा फैसला

Bihar news: बिहार (Bihar) की गोपालगंज और मोकामा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव (By-Election) से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी दरार नजर आ रही है।

Bihar news: बिहार (Bihar) की गोपालगंज और मोकामा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव (By-Election) से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी दरार नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब इन सीटों पर राजद उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करेंगे। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन (Grand Alliance) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Da) के उम्मीदवार मैदान में हैं।

खास चर्चा में मोकामा सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी हैं, जिनके लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रचार कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नीलम देवी के लिए प्रचार करने की अटकलें थीं, जो अब खत्म हो गई हैं। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को है। चुनाव प्रचार 1 नवंबर की शाम तक होना है. दोनों सीटों पर महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

दोनों की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों (BJP candidate) से सीधी टक्कर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा उपचुनाव के प्रचार से दूर रहने का कारण राजनीतिक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी है। वह 15 अक्टूबर को गंगा नदी में स्टीमर में सवार होकर बढ़े हुए जलस्तर का जायजा ले रहे थे। उसी समय स्टीमर पुल के खंभे से टकरा गया। इस दौरान उनके पेट और पैर में चोट आई है। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें थका देने वाली यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसलिए उनके लिए चुनाव प्रचार में भाग लेना संभव नहीं है।

राजद के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मोकामा यात्रा प्रस्तावित थी. नीतीश ने आज बताया कि वह अभी बाहर आने की स्थिति में नहीं हैं। पार्टी के अन्य सभी नेता गोपालगंज और मोकामा में राजद उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया था कि 15 अक्टूबर को गंगा नदी के जल स्तर की जांच के लिए स्टीमर में यात्रा करते समय उनके पैर और पेट में चोट लग गई थी। उन्होंने पत्रकारों को अपने पेट में बंधी पट्टी भी दिखाई। हालांकि चोट के दिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध