Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Priyanka Gandhi : प्रियंका का वार, कहा चुनाव से पहले भाजपा की स्थिति ठीक नहीं इसलिए लिए कानून वापस

Janjwar Desk
19 Nov 2021 8:40 AM GMT
Priyanka Gandhi : प्रियंका का वार, कहा चुनाव से पहले भाजपा की स्थिति ठीक नहीं इसलिए लिए कानून वापस
x
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने कहा कि 'वह यह क्यों कर रहे हैं। क्या देश नहीं समझ रहा है कि चुनाव आ रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि स्थिति ठीक नहीं है। वे सर्वे में देख सकते हैं कि स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें चुनाव से पहले माफी मांगनी चाहिए।'

Priyanka Gandhi : मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून के वापस लेने के ऐलान को विपक्ष ने किसानों की जीत बताया है। वहीं लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि स्थिति ठीक नहीं हैं इसलिए कानून वापस लिए है। आगे प्रियंका ने कहा कि बीजेपी को चुनाव से पहले माफी मांगनी चाहिए।

सरकार को मांफी मांगनी चाहिए

लखनऊ में कौल हाउस से मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उनके कृषि बिल वापस लेने के समय पर सवाल खड़ा किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'वह यह क्यों कर रहे हैं। क्या देश नहीं समझ रहा है कि चुनाव आ रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि स्थिति ठीक नहीं है। वे सर्वे में देख सकते हैं कि स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें चुनाव से पहले माफी मांगनी चाहिए।'

सरकार पर यकीन नहीं

साथ ही प्रियंका गांधी ने किसानों पर हुए अत्याचार को गिनवाते हुए आगे बातचीत में कहा कि 'जब किसान मारे गए। उन पर लाठियां चलाई गईं। उन्हें गिरफ्तार किया गया। कौन कर रहा था ये। आपकी सरकार। आज आप कहते हैं कि कानून वापस लिए जाएंगे। हम आप पर कैसे यकीन करें।'

साथ ही सरकार के इस फैसले पर प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रियंका गांधी ने कहा कि'मुझे खुशी है कि यह सरकार समझ गई है कि इस देश में किसानों से बढ़ा कोई नहीं है। इस देश में एक सरकार अगर किसानों को कुचलने की कोशिश करती है और किसान खड़ा हो जाता है तो सरकार को अंत में झुकना ही पड़ेगा। यह सरकार समझ गई है।'

नरेंद्र मोदी पर हमला

लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार द्वारा किसान आंदोलनकारियों को अपशब्द कहे जाने और साथ ही अलग-अलग नामों से बुलाए जाने की बात याद दिलाई और सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमलावर रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'सरकार के नेताओं ने किसानों को क्या कुछ नहीं बुलाया। आंदोलनजीवी, गुंडे, आतंकी, देशद्रोही- ये सब किसने कहा था। प्रधानमंत्री तब क्यों चुप थे। जब यह सब कहा जा रहा था। उन्होंने खुद आंदोलनजीवी शब्द बोला था।'

Next Story

विविध