Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर

Janjwar Desk
14 Jun 2022 12:44 PM GMT
Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर
x

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर 

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद एक बार फिर उनका बयान सामने आया है, साक्षी महाराज ने कहा है कि अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा...

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Bulldozer Action) अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद एक बार फिर उनका बयान सामने आया है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Bulldozer Action) ने कहा है कि अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा।

नूपुर शर्मा को फांसी तो नहीं दी जा सकती

भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Bulldozer Action) ने नूपुर शर्मा के बयान और उसके बाद हुए बुलडोजर एक्शन पर भी टिप्पणी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा है कि नूपुर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें फांसी तो नहीं दी जा सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में इस्लाम के जानकारों को बहस करनी चाहिए। साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब अगर नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के शरीर का एक भी रोयां टूटा तो भारत में क्या होगा, इसलिए यह विवाद अब यहां पर खत्म होना चाहिए।

पत्थरबाजी हुई और चलेगा बुलडोजर

साक्षी महाराज ((Sakshi Maharaj On Bulldozer Action)) ने कहा कि नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की बात करने वालों को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी जी और देश में मोदी जी हैं। यहां संविधान के मुताबिक काम होगा। फतवों से देश नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे यहां योगी बाबा हैं। अगर यूपी में शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस और बसपा अब खत्म होने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दल में हिम्मत है तो वह योगी जी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करके दिखाए।

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद भड़की थी हिंसा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर किए गए विवादित टिप्पणी के बाद कई राज्यों और शहरों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। साथ ही नूपुर शर्मा गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन और बढ़ गया जिसके बाद हिंसक हो गया। बाद में प्रशासन ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए थे।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध