Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : इस बार भी जेल से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्तार अंसारी, पिता से मिलने के बाद बेटों ने बताया - 'हम डरने वालों में नहीं'

Janjwar Desk
10 Dec 2021 9:48 AM GMT
UP Election 2022 : इस बार भी जेल से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्तार अंसारी, पिता से मिलने के बाद बेटों ने बताया - हम डरने वालों में नहीं
x
UP Election 2022 : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से गुरुवार को जेल में बेटे उमर अंसारी और छोटे बेटे ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने बताया कि मुख्तार जेल से ही चुनाव लड़ेगा। बेटों ने जेल में मुख्तार की जान को खतरा बताया था।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ( Bahubali MLA Mukhtar Ansari ) जेल से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह किस दल से चुनाव लड़ेगा यह अभी तय नहीं है। इस बात का खुलासा खुद मुख्तार अंसारी से मिलने आए उसके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने किया है। अब्बास ने बताया कि पिता जी की रिहाई के भले ही अभी कोई आसार नहीं हैं, पर वे विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022 ) की तैयारी में हैं।

वह निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। अंसारी परिवार देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ा है। हम ऐसे डरने वाले नहीं हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मुख्तार अंसारी एक बार फिर जेल से ही चुनाव लड़ेगा।

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने संभावना

बाहुबली विधायक के भाई और सपा नेता सिबगतुल्लाह ने भी कुछ दिनों पहले मुख्तार के चुनाव लड़ने की बात कही थी और अब मुख्तार के बेटे ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी। इसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी कड़ी प्रतिक्रिया दे रही है। मुख्तार कहां और किस पार्टी से चुनाव लड़ेगा ये तय नहीं है। लेकिन जिस तरह मुख्तार के भाई को सपा ने राजनीतिक संरक्षण दिया है, उससे यह माना जा रहा है कि मुख्तार सपा से चुनाव लड़ सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।

2022 में सत्ता से बेदखल होगी भाजपा

मुख्तार के दोनों बेटों ने बताया कि योगी सरकार ( CM Yogi Adityanath ) के कारनामों की कॉपी जांचने का समय आ गया है। इनका फेल होना तय है। बहुत जल्द इनके उत्पीड़न का अंत होने वाला है। साल 2022 में भाजपा सत्ता से बेदखल होगी। मुख्तार किस दल से चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में बेटों ने बताया कि यह समय बताएगा। उन्हें संविधान, लोकतंत्र व देश की अदालतों पर भरोसा है। करीब तीन घंटे तक चली मुलाकात के दौरान उनके बेटों ने स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित मुद्दों पर बातचीत की।

मुख्तार को मारने के प्रयास

मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जेल में बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी व बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मुलाकात की है। जेल से बाहर आने के बाद बड़े भाई ने कहा कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा बरकरार है। उन्हें ऊपर वाला बचाए हुए है। हम लोग मुख्तार की सेहत और सुरक्षा संबंधी जानकारियां लेने आए थे। मुख्तार को मारने के प्रयास तो बहुत किए जा रहे हैं। जब तक ऊपर वाला बचाए रहा है तब तक उनका कोई कुछ नहीं कर सकता। बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी एक सवाल के जवाब में कहा कि समय के साथ वह चल रहे हैं। उन्होंने बेटे सहित सपा की सदस्यता ली है। वह कौमी एकता पार्टी से विधायक रह चुके हैं।

Next Story

विविध