Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

असीम अरुण का BJP में शामिल होने पर अनुराग ठाकुर बोले - SP में वो जाते हैं जो दंगा करते हैं, भाजपा में वो आते हैं जो दंगा रोकते हैं

Janjwar Desk
16 Jan 2022 10:35 AM GMT
IPS Asim Arun  BJP
x

कानपुर के कमिश्नर पद से इस्तीफा देने वाले असीम अरुण आज आधिकारिक रूप में भाजपा में शामिल हो गए।  

हाल ही में कानपुर के पूर्व कमिश्नर असीम अरुण ने नौकरी से वीआरएस ले लिया था। रविवार को असीम अरुण भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे कई काम हैं जो वह अपने कार्यकाल के दौरान नहीं कर सके जिसे अब पूरा करूंगा।

लखनऊ। कानपुर के पूर्व कमिश्नर और आईपीएस असीम अरुण ( IPS Arun Asim ) रविवार को भाजपा ( BJP ) में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के तत्काल बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur ) ने कहा कि सपा ( SP ) में वो जाते हैं जो दंगा करते हैं। भाजपा में वो आते हैं, जो दंगा रोकते हैं। इस बात पर जिनको ऐतबार न हो वो सपा की सूची जरूर देखें। सपा में शामिल होने वाला कोई जेल में है तो कोई बेल में है। नाहिद हसन उसका उदाहरण है। सपा की लिस्ट में पहला नाम जेल में है और आखिरी नाम बेल पर है। सपा का पहला नाम नाहिद हसन है जो कि जेल में और अब्दुला आजम बेल पर है।

अरुण के पिता ने लोगों को गुंडों से बचाया था

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( Swatantra Dev Singh ) ने कहा कि असीम अरुण के पिता ने दलित, वंचितों के लिए काम किया। इनके पिता ने गुंडों से लोगों को बचाया। जब मेरी बात असीम अरुण से हुई तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे अच्छी पार्टी है। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की नीतियों को देखते हुए उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने का फैसला लिया है।

पुलिसकर्मियों के लिए गुड फील कराने वाला रहा भाजपा का शासन

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि पहले नेता गुंडों को छोड़ने के लिए फोन करते थे, लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने उन्हें और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति चुनने का सुझाव दिया है। ऐसे कई काम हैं जो वह अपने कार्यकाल के दौरान नहीं कर सके। इसलिए राजनीति में आने का फैसला लिया। भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जो नेतृत्व का विकास करती है। पुलिसकर्मियों को काम करने के लिए भाजपा शासन से बेहतर सुखद अनुभव नही हो सकता।

बता दें कि कुछ दिनों पहले कानपुर के पूर्व कमिश्नर असीम अरुण ने नौकरी से वीआरएस ले लिया था।रविवार को असीम अरुण भाजपा में शामिल हो गए। आज लखनऊ भाजपा दफ्तर पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने असीम अरुण को सदस्यता दिलाई।

Next Story

विविध