Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश- जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता, योगी सरकार पर हुए हमलावर, किसान और रोजगार का उठाया मुद्दा

Janjwar Desk
4 Feb 2022 8:38 AM GMT
UP Election 2022 : यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनता से ऐसे की वोट डालने की अपील
x

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनता से ऐसे की वोट डालने की अपील

UP Election 2022 : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारे प्रहार किए है। एक तरफ जहां जयंत चौधरी ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहार्द्र का शहर बताया...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है| वहीं सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है| इसी कड़ी में आगरा में आज शुक्रवार 4 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारे प्रहार किए है। एक तरफ जहां जयंत चौधरी ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहार्द्र का शहर बताया।

किसानों के हित में किए है कार्य

आगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने किसानों के हित का मुद्दा उठया और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार के समय के कार्यों को याद दिलाया| राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा आगरा के लिए कार्य किए। यहां के किसानों के लिए काम किए। आगरा में आलू किसान को कुछ नहीं मिला। जयंत ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के दावे और वादे खोखले हैं।

योगी सरकार पर बोला हमला

वहीं इस प्रेससवार्ता के दौरान योगी सरकार पर भी दोनों नेताओं ने जमकर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-रोजगार के लिए गए नौजवानों को सरकार ने अपमानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव एक-एक यूथ अपने बूथ से ऐतिहासिक हार दिलाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। इस बार गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेज देगी। वहीं कोरोना काल की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि न दवाएं दे सके और न इलाज। मुरैना का एक युवक लॉकडाउन में अपने घर नहीं पहुंच सका, रास्ते में दम तोड़ दिया। सूटकेस पर एक मां अपने बच्चे को ले जा रही थी और यहां के अधिकारी कह रहे थे कि ऐसा तो हमने भी किया है। लॉकडाउन में समाजवादी पार्टी ने लोगों की मदद की।

योगी सरकार ने नहीं किया प्रदेश का विकास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने कारोबार पर सहयोग नहीं किया। एक जिला एक उत्पाद ठप हो गया। गंगाजल प्रोजेक्ट को समाजवादी सरकार ने दिया। मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। सरकार सपा शासनकाल के कार्यों को अभी भी पूरा नहीं कर पा रही है। सरकार ने अभी तक म्यूजियम पूरा नहीं किया। वहां पहुंचकर चौकीदार से पूछा कि एसी क्यों नहीं लगे, बताया कि इनकी वारंटी भी खत्म हो गई। ताजगंज को हजरतगंज से समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा। आगरा ऐसा शहर है जिसमें पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने आलू नहीं खरीदा है।

सपा-रालोद गठबंधन की सरकार

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसान बर्बाद न हो और कोल्ड स्टोरेज भी चलें। चमड़ा कारोबार को पहले भी सहयोग दिया है और आगे भी करेंगे। आगरा को सीटें नहीं मिलीं लेकिन विकास कभी रोका नहीं। वहीं योगी सरकार के कार्य की आलोचना करते हुए कहा कि ताजमहल के आसपास काम जो शुरू हुआ था वो ठप है। यमुना नदी गंदी है। गंगा को साफ करने वाले यमुना साफ नहीं कर सके। नदी नाला बन गई है। सफाई नहीं कर सके। आगरा के लोग किसान, व्यापारी, नौजवान हर वर्ग के लोग मिलकर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।

ओवैसी पर हुए हमले पर दिया जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अपराधी प्रदेश छोड़ने की बात करते थे लेकिन ये घटना निंदनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा ने विकास के लिए कई कार्य किए, मथुरा-वृंदावन में लाखों सैलानी आते थे। पर्यटकों के लिए साइकिल हाईवे बनाया था, लाइन सफारी बनाई गई। चंबल के इलाके में बर्ड फेस्टिवल कराया गया। बाबा मुख्यमंत्री को नफरत से लगाव है, इन्हें किसी ने लगाव नहीं है।

Next Story

विविध