Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दारा सिंह को सपा में शामिल कराने के बाद अखिलेश यादव का तंज - 'भाजपा वाले डिप्रेशन में चले गए हैं'

Janjwar Desk
16 Jan 2022 7:53 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने भाजपा को दूसरों से नफरत करना सिखाने वाली पार्टी बताया। भाजपा लोगों को बांटने का काम करती है।

UP Election 2022 : दारा सिंह ( Dara Singh Chauhan ) को सपा ( Samajwadi Party ) में शामिल कराने के तत्कल बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा की लहर को देख भाजपा वाले डिप्रेशन ( depression ) में चले गए हैं। डबल इंजन वाले एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। अब हम सबके साथ मिलकर भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे।

भाजपा केवल नफरत करना सिखाती है

रविवार को अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) भाजपा को दूसरों से नफरत करना सिखाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को बांटने का काम करती है। भाजपा नहीं चाहती कि अलग-अलग समुदायों को लोग मिलकर रहें।

3 महीने के भीतर जातीय जनगणना कराएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने के 3 महीने के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो दलितों-पिछड़ों को उनकी जनसंख्या के आधार पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लाभ दिया जाएगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और उनके समर्थकों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि अब लोग पूर्वांचल में साइकिल की रफ्तार बढ़ाने का काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जो लड़ाई शुरू की वो बहुत बड़ी लड़ाई है। इस लड़ाई में आप लोग सहयोग कर रहे हैं। इसका मतलब है कि लड़ाई में हम सब साथ हैं। अब हम मिलकर बीजेपी की जमानत जब्त करा देंगे। लखनऊ और दिल्ली के झगड़े में बीजेपी के लोग एक दूसरे के इंजन के पहिए खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी को गोरखपुर भेज दिया हैं हम सब उनकी पक्की विदाई कर देंगे। भाजपा लगातार झूठ का सहारा ले रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अच्छी पालिटिक्स, पॉजिटिव पालिटिक्स और विकास की राजनीति करेगी।

सामाजिक न्याय की बात करने पर अखिलेश ने पूछा ये सवाल

सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि वह अपनी सरकार के साढ़े 4 साल 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करते रहे। अब 80 बनाम 20 फीसदी की लड़ाई की बात कर रहे हैं। भाजपा के टिकट वितरण में सामाजिक न्याय का दावा करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल यब बता दें कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में उन्होंने कितना सामाजिक न्याय किया है। झूठे सर्वे में जो भी दिखाएं..लेकिन सच्चाई हम जानते हैं।

Next Story

विविध