Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : राहुल-प्रियंका हुए हमलावर, लखीमपुर हिंसा मामले में दाखिल चार्टशीट पर मोदी सरकार को घेरा

Janjwar Desk
4 Jan 2022 1:09 PM GMT
UP Election 2022 : राहुल-प्रियंका हुए हमलावर, लखीमपुर हिंसा मामले में दाखिल चार्टशीट पर मोदी सरकार को घेरा
x

मोदी सरकार पर भड़के राहुल-प्रियंका

UP Election 2022 : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है...

UP Election 2022 : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार 3 जनवरी को भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने एसआईटी (SIT) की ओर से आरोप पत्र दाखिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की। बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल एसआईटी ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा सहित 14 आरोपियों के खिलाफ 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बताया गया है लेकिन पीएम मोदी के मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम आरोपियों में शामिल नहीं किया गया है|

राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि '5000 पेज वाली चार्जशीट का सच देश में वीडियो के रूप में देखा है। फिर भी मोदी सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है। भारत गवाह है।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

वहीं, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झूठी माफी और कृषि कानूनों को वापस लेने से मोदी सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को ढकने में मदद नहीं मिलेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि 'वे रक्षक पद पर हैं, लेकिन भक्षक के साथ खड़े हैं। लखीमपुर खीरी नरसंहार मामले के आरोप पत्र में भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ही किसानों को कुचलने की घटना के मुख्य आरोपी हैं।'

बता दें कि गृह राज्य मंत्री के पैतृक स्थान लखीमपुर खीरी जिले में पिछले साल 3 अक्टूबर को एक एसयूवी ने 4 किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया था। इस घटना में एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान गई थी। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें साफ तौर पर आशीष मिश्रा दिखाई दे रहा था और इस हिंसा के बाद से ही विपक्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे है|

Next Story

विविध