UP Election 2022 : उन्नाव में जिनकी बेटी से भाजपा ने किया अन्याय, अब वो बनेंगी न्याय का चेहरा - Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मोदी-भागवत पर साधा निशाना, कहा - BJP-RSS के नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गुरुवार को यूपी कांग्रेस ( Uttar Pradesh Congress ) की पहली सूची ( First List ) जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में 125 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें 50 महिला उम्मीदवार हैं। यूपी कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने एक ट्विटकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि योगी राज में पीड़ित लोग अब चुनाव में चेहरा बनेंगे।
उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!#Election2022
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2022
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ रेप हुआ, उनसे भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने अन्याय किया। हमारी पार्टी ने रेप पीड़िता की मां आशा देवी को वहीं से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा हैं। अब रेप पीड़िता की मां की मांग न्याय का चेहरा बनेंगी। इतना ही नहीं वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। राहुल गांधी के ट्विट से साफ है कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ है जो भाजपा शासन में उत्पीड़न से परेशान है।
बता दें कि प्रियंका गांधी द्वारा जारी पहली सूची में कुल 125 उम्मीदवारों में से 50 महिला उम्मीदवार के नाम शामिल हैं। इनमें सलमान खुर्शीद की पत्नी का नाम भी शामिल है। साथ ही उन्नाव रेप पीड़िता की मां और पंखुरी पाठक का नाम भी शामिल है। सूची जारी करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि अपनी सूची से हम ये संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मतलब सेवा है। राजनीति में आने वालों का मकसद यही होना चाहिए। हमारी पार्टी में कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो चुनाव लड़ चुके हैं औऱ कुछ नए हैं।
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीट पर बिना गठबंधन चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट भी आरक्षित कर रखी है। प्रियंका पहले भी यह साफ कर चुकी हैं कि हम यूपी की महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं, वो उस घोषणा पत्र में होगा।








