Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

यूपी पंचायत चुनाव परिणाम 2021 : भाजपा ने दिखाया दम, देखें परिणाम का पूरा स्टेटस

Janjwar Desk
3 July 2021 1:08 PM GMT
यूपी पंचायत चुनाव परिणाम 2021 : भाजपा ने दिखाया दम, देखें परिणाम का पूरा स्टेटस
x

(मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने शुरू हुए। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला है।)

रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला है। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है....

मनीष दुबे की रिपोर्ट

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव की 75 सीटों का परिणाम आ चुका है। अध्यक्ष पद के चुनाव में 29 जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 21 जिलों में भाजपा, जबकि इटावा में सपा का उम्मीदवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। बाकी के 53 जिलों में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव हुए।

मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने शुरू हुए। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला है। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है।

  • उन्नाव में भाजपा की शकुन सिंह विजयी घोषित हुईं उन्हें 28 वोट मिले। बागी अरुण सिंह को 19 वोट तथा सपा की मालती रावत को कुल 4 वोट मिले।
  • रामपुर में भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी विजयी घोषित हुए उन्हें 18 वोट मिले। वहीं सपा समर्थित नसरीन जहां को 13 वोट मिले जिसमें एक वोट निरस्त हो गया।
  • सीतापुर में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर विजयी घोषित, उन्हें 56 वोट मिले। श्रद्धा के प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट हासिल हुई।
  • जौनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डी की जीत हुई, उन्हें 43 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नीलम को 28 वोट मिले। श्रीकला बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। श्रीकला को अपना दल-एस ने अंतिम समय में समर्थन दिया है।
  • मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल विजयी घोषित किये गए उन्हें 30 में वोट मिले जबकि सपा के सत्येंद्र बालियान को 4 वोट मिले।
  • शामली में भाजपा प्रत्याशी मधु विजयी घोषित उन्हें 10 वोट मिले। वहीं सपा-रालोद का संयुक्त प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट प्राप्त हुए।
  • बागपत में रालोद की ममता देवी विजयी घोषित उन्हें 12 वोट मिले। भाजपा की बबली देवी को 7 वोट हासिल हुई जिसमें एक वोट कैंसिल रहा।
  • हापुड़ में भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर विजयी घोषित हुई इन्हें 13 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र 6 वोट ही मिल सके।
  • बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित। सकेंद्र को 30 वोट मिले वहीं सपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह कौर को 25 वोट मिले।
  • बदायूं में भाजपा की वर्षा यादव विजयी घोषित उन्हें 28 वोट मिले, तो वहीं सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले।
  • हाथरस में भाजपा की सीमा उपाध्याय विजयी घोषित हुईं जिन्हें 13 वोट मिले। रालोद प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 वोट हासिल हुए।
  • मथुरा में भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी विजयी घोषित उन्हें 22 वोट मिले। रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार को सिर्फ 11 वोट मिल सके।
  • फिरोजाबाद में भाजपा की हर्षिता सिंह 19 वोटों से विजयी। समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 वोट मीले तथा 3 वोट निरस्त हो गए।
  • मैनपुरी में भाजपा की अर्चना भदौरिया विजयी घोषित उन्हें 18 वोट मिले। कुल 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों ने किया मताधिकार का प्रयोग। सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट मिले।
  • फर्रुखाबाद में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव विजयी जिन्हें 18 वोट मिले। सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव को 12 वोट मिले।
  • कन्नौज में भाजपा की प्रिया शाक्य विजयी घोषित उन्हें 15 वोट मिले। सपा के श्याम सिंह यादव को 13 वोट हासिल।
  • औरेया में भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे विजयी उन्हें 13 वोट मिले। समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को 9 वोट ही हासिल हुए
  • कानपुर नगर में भाजपा की स्वप्निल वरुण 25 वोटों से विजयी। समाजवादी पार्टी के हिस्से में 5 वोट तथा 2 वोट अवैध घोषित रहे।
  • कानपुर देहात में निर्दलीय नीरज रानी विजयी हुईं इन्हें 26 वोट प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सिंह को 5 वोट मिल पाए।
  • महोबा में भाजपा समर्थित जय प्रकाश विजयी घोषित उन्हें 10 वोट मिले। 4 वोट सपा समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप को हासिल हुए।
  • हमीरपुर में भाजपा की जयंती राजपूत विजयी घोषित हुईं इन्हें 11 वोट मिले। वहीं निषाद पार्टी के दुष्यंत सिंह परिहार को 6 वोट ही मिल पाए।
  • फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह विजयी घोषित, जिन्हें 41 वोट मिले। सपा प्रत्याशी संगीत राज को 5 वोट मिले।
  • रायबरेली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी विजयी घोषित उन्हें 30 वोट मिले। कांग्रेस और सपा गठबंधन की प्रत्याशी आरती सिंह को 22 वोट प्राप्त हुए।
  • हरदोई में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती विजयी घोषित उन्हें 65 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को 6 वोट पड़े।
  • बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजरानी रावत विजयी घोषित उन्हें 48 वोट मिले। जबकि सपा उम्मीदवार नेहा आनंद को सिर्फ 8 वोट हासिल हुई।
  • लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्यशी ओमप्रकाश भार्गव विजयी घोषित उन्हें 38 वोट मिले। सपा की अंजलि भार्गव को सात वोट जिनमे तीन वोट इनवैलिड रहे।
  • अंबेडकर नगर में भाजपा के साधू वर्मा विजयी घोषित उन्हें 30 वोट मिले। सपा प्रत्याशी अजीत यादव को 10 वोट मिले जिनमें एक वोट निरस्त रहा।
  • अयोध्या में भाजपा की रोली सिंह विजयी घोषित उन्हें 30 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को केवल 10 वोट ही प्राप्त हुए।
  • बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी विजयी रहे, उन्हें 39 वोट मिले। वहीं सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज 4 वोट ही मिले।
  • संतकबीर नगर में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव विजयी घोषित उन्हें 18 वोट मिले। जबकि भाजपा के कृष्ण कुमार चौरसिया को 12 वोट मिले।
  • महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रविकान्त पटेल विजयी घोषित उन्हें 38 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 वोट प्राप्त।
  • कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी विजयी घोषित उन्हें 46 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी की रीता देवी को 15 वोट हासिल हुए।
  • देवरिया में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी विजयी रहे, उन्हें 42 वोट मिले। सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को 11 वोट तो 3 वोट अवैध घोषित हुए।
  • आजमगढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव विजयी रहे, जिन्हें 79 वोट मिले। भाजपा के संजय निषाद को मात्र पांच वोट हासिल।
  • बलिया में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी विजयी हुए उन्हें 33 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 24 वोट मिले जिसमे एक प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।
  • गाजीपुर में भाजपा की सपना सिंह विजयी रहीं उन्हें 47 वोट मिले। सपा की कुसुमलता को 20 वोट प्राप्त हुए।
  • चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा विजयी रहे उन्हें 30 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजनारायण यादव को 5 वोट प्राप्त हुए।
  • भदोही में निर्दलीय प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी हुए उन्हें 20 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह प्रिंस को महज 4 वोट हासिल हुए।
  • मिर्जापुर में भाजपा के राजू कन्नौजिया विजयी रहे उन्हें 40 वोट मिले। सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज 4 वोट प्राप्त हुए।
  • सोनभद्र में अपना दल-एस की राधिका पटेल विजयी रहीं उन्हें 19 वोट मिले। जबकि सपा के जयप्रकाश पांडेय को 12 वोट पड़े।

जिले जहां भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध हुए निर्वाचित

वाराणसी में पूनम मौर्य, मऊ से मनोज रॉय, शाहजहांपुर से ममता यादव, आगरा में मंजू भदौरिया, गाजियाबाद में ममता त्यागी, मुरादाबाद में डॉ.शैफाली, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, गौतमबुद्धनगर से अमित चौधरी, अमरोहा से ललित तंवर, मेरठ से गौरव चौधरी, सहारनपुर में मांगेराम चौधरी, अमरोहा से ललित तंवर, झांसीसे पवन कुमार गौतम, ललितपुर से कैलाश निरंजन, चित्रकूट से अशोक जाटव, बांदा से सुनील सिंह पटेल, बलरामपुर से आरती तिवारी, श्रावस्ती से दद्न मिश्रा, गोरखपुर से साधना सिंह, गोंडा से घनश्याम मिश्रा, पीलीभीत से दलजीत कौर और बहराइच से मंजू सिंह ने जीत दर्ज की है।

संभल- परिणाम का इंतजार

बरेली- परिणाम का इंतजार

अलीगढ़- परिणाम का इंतजार

कासगंज- परिणाम का इंतजार

जालौन- परिणाम का इंतजार

कौशांबी- परिणाम का इंतजार

प्रयागराज- परिणाम का इंतजार

लखनऊ- परिणाम का इंतजार

अमेठी- परिणाम का इंतजार

(नोट - बाकी जिलों के परिणाम घोषित होते ही अपडेट कर दिए जाएंगे।)

Next Story

विविध