Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अमेरिकी चुनाव : मीडिया ने शुरू किया मोदी-बाइडेन दोस्ती का प्रचार, ट्वीटर यूजर बोले 'शुरू हो गया तमाशा'

Janjwar Desk
5 Nov 2020 12:35 PM GMT
अमेरिकी चुनाव : मीडिया ने शुरू किया मोदी-बाइडेन दोस्ती का प्रचार, ट्वीटर यूजर बोले शुरू हो गया तमाशा
x

photo : social media

बाइडेन की जीत के साथ ही भारतीय मीडिया में क़िस्से कहानियों की बाढ़ आने वाली है। मोदी जी और बाइडेन के कितनी पुरानी यारी है, दोनों के गांव कैसे जुड़े हुये हैं, दोनों के बीच बचपन से कैसे रिश्ते हैं और फिर भारत कैसे महाशक्ति टाइप का बन गया है,,,,

जनज्वार। अमेरिका में चल रहे चुनाव के नतीजे जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे भारत में भी माहौल बदलने लगा है। नतीजों के अनुसार ट्रम्प के सामने उम्मीदवार जो बिडेन के लगातार बढ़त बनने की खबरें आ रही हैं। मीडिया ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। बाकी आने वाले दिनों में प्रोपेगंडा की बाढ़ आने वाली है, जिसे भारतीय दर्शक अपनी टीवी स्क्रीनों पर अनवरत देखने वाले हैं। वो होंगे बिडेन और मोदी की दोस्ती के किस्से।

स्क्रीन पर एंकर कहीं की फ़ोटो कहीं मिलाकर चीखेगा देखिये, देखिये कैसे बिडेन पीएम मोदी को गले लगा रहे हैं। यह तस्वीर सिर्फ हम आपको अपनी स्क्रीन पर दिखा रहे या आप देख पा रहे हैं। बिडेन मोदी के घर या मोदी बिडेन की कार में बैठे भी भारतीय मीडिया आपको दिखा सकता है। पूरा का पूरा रंगमंच सज गया है या सजने वाला है।

पत्रकार और लेखक आलोक पुतुल अपने ट्विटर हैंडल पर लिखते है 'तैयार हो जाइए, बाइडेन की जीत के साथ ही भारतीय मीडिया में क़िस्से कहानियों की बाढ़ आने वाली है। मोदी जी और बाइडेन के कितनी पुरानी यारी है, दोनों के गांव कैसे जुड़े हुये हैं, दोनों के बीच बचपन से कैसे रिश्ते हैं और फिर भारत कैसे महाशक्ति टाइप का बन गया है।'

गौरतलब है कि 9 नवम्बर 2016 को डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने थे। ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से जीत दर्ज की थी। 400 करोड़ संपत्ति के मालिक ट्रम्प मैनहैटन में रहते हैं। ट्रम्प राष्ट्रपति होने के साथ एक सफल उद्यमी भी हैं।

सोशल मीडिया में अमेरिका के चुनाव और भारत के लिए जीत हार के मायने निकाले जाने लगे हैं। भक्तमण्डलियां काम पर लग चुकी हैं। मोदी और अमेरिका के जीतने जा रहे भावी राष्ट्रपति जो बिडेन की दोस्ती और तकरार के किस्से कहानियां गढ़ी जाने लगी हैं। कई जगहों पर दोस्ती के तार निकाले भी जाने लगे हैं। टीवी 9 पर चल रही एक खबर को ट्वीट करते हुए ट्विटर यूज़र संजय जयहिंद लिखते हैं 'हो गया तमाशा शुरू।'

Next Story

विविध