Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : 58 सीटों पर वोटिंग जारी, SP ने की मेरठ के पोलिंग अधिकारियों के बारे इस बात की शिकायत

Janjwar Desk
10 Feb 2022 7:42 AM IST
UP Election 2022 : 58 सीटों पर वोटिंग जारी, SP ने की मेरठ के पोलिंग अधिकारियों के बारे इस बात की शिकायत
x
UP Election 2022: मुजफ्फरनगर-मथुरा सहित कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने की वजह से समय से मतदान शुरू नहीं हो पाया।

UP Assembly 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा है। मतदान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पीएम ने यूपी के लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा है।

समाजवादी पार्टी ने मेरठ में अधिकारियों पर मतदान शुरू न कराने का आरोप लगाया है। सपा ने इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की है। मुजफ्फरनगर-मथुरा सहित कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने की वजह से समय से मतदान शुरू नहीं हो पाया।

योगी के 9 मं​त्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी है। इन सीटों पर सत्ताधारी भाजपा की कड़ी परीक्षा मानी जा रही है। आज जिन 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, 2017 में उनमें से 53 सीटें भाजपा जीती थीं। पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्री भी मैदान में हैं और उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विट में कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

58 सीटों पर 73 महिला प्रत्याशी मैदान में

मतदान के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की अधिकांश सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं। जिन जिलों की सीटों पर मतदान जारी है उनमें शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

आज इन दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में हो जाएगा बंद

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग, हिंदूवादी नेता संगीत सोम, चौधरी लक्ष्मी नारायण व अन्य का सियासी भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा।

पहले चरण में भाजपा के 50 प्रत्याशी आपराधिक छवि के

पहले चरण में 58 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 623 प्रत्याशियों में 280 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस के 57 प्रत्याशी में से 55 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। भाजपा के 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 50 से अधिक पर आपराधिक केस दर्ज हैं। सपा के 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनपर 22 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं।

Next Story

विविध