Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

ऐन मौके पर मनीष तिवारी ने क्यों कहा, कोई धक्का मारकर कांग्रेस से बाहर निकाल दे तो बात अलग है

Janjwar Desk
17 Feb 2022 6:43 AM GMT
ऐन मौके पर मनीष तिवारी ने क्यों कहा, कोई धक्का मारकर कांग्रेस से बाहर निकाल दे तो बात अलग है
x
Punjab Election 2022 : श्री आनंदपुर साहिब के कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी अब कांग्रेस आलाकमान के गुड बुक में नहीं रहे। वह जी-23 में अहम सदस्यों में शुमार हैं। समय-समय पर पार्टी के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

Punjab Election 2022 : तीन दिन बाद पंजाब में नई सरकार के लिए मतदान होना हैं। विधानसभा चुनाव की वजह से सियासी घमासान चरम पर है। गुटबाजी के बावजूद पंजाब कांग्रेस ( Congress ) सत्ता में दोबारा वापसी की जद्दोजहद में जुटी है। इस बीच पार्टी के सांसद व वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ( Manish Tiwari ) ने मतदान से तीन दिन पहले एक बयान देकर पार्टी को संकट में डाल दिया है। उनके इस बयान से पार्टी को नुकसान भी हो सकता है।

श्री आनंदपुर साहिब के कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ( Manish Tiwari ) ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैंने कई बार ये बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस ( Congress ) पार्टी में किराएदार नहीं हैं हम हिस्सेदार हैं। ये बात अलग है कि कोई धक्का देकर पार्टी से ही बाहर कर दे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी जिंदगी के 40 साल पार्टी को दिए हैं। हमारे परिवार ने पार्टी के लिए खून बहाया है। उनका ये बयान अपने आप में विरोधभासी हैं। अगर वो नहीं छोड़ना चाहते हैं तो ऐन मौके पर उन्होंने इस तरह का बयान क्यों दिया?

अश्विनी के पार्टी छोड़ने पर कही ये बात

इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो पार्टी का नुकसान होता है। अगर सेखड़ी कांग्रेस छोड़ गए हैं, तो शायद इसके पीछे वे कोई सियासी लाभ ढूंढ रहे होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Capt Amrinder Singh ) से उनके निजी रिश्ते हैं। वह पहले भी उनके साथ मुलाकात करते थे। उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद भी बात होती है।

तिवारी ने क्यों कही ऐसी बात

दरअसल, मनीष तिवारी ( Manish Tiwari ) अब कांग्रेस आलाकमान के गुड बुक नहीं रहे। वह जी-23 में अहम सदस्यों में शुमार हैं। समय-समय पर पार्टी के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि वो जो कहते हैं वह कांग्रेस की हकीकत है, लेकिन राजनीति में हकीकत को सामने लाना भी अच्छा नहीं माना जाता, अगर समय अनुकूल न हो तो। संभवत: इसी वजह से मनीष तिवारी पार्टी में साइडलाइन कर दिए गए हैं। इस बात का उन्हें मलाल है।

अमरिंदर के करीबी

Punjab Election 2022 : विधानसभा चुनाव स्टार प्रचारकों की सूची में भी उनका नाम नही है। जबकि वो पंजाब के कद्दावर नेता माने जाते हैं। मनीष तिवारी ( Congress MP Manish Tiwari ) को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। वह खुलकर इस बात को स्वीकार भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिनके कहने पर उनकी पत्नी तक वोट नहीं देगी। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा की कुल 117 सीटों पर मतदान होना है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ( Charanjeet Singh Channi ) के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) चाहते हुए भी सीएम चेहरा नहीं बन सके।

Next Story

विविध