Begin typing your search above and press return to search.
समाज

फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी फिर गिरफ्तार, सोसायटी में झगड़ने व चेयरमैन को गाली देने का आरोप

Janjwar Desk
25 Jun 2021 5:07 PM IST
फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी फिर गिरफ्तार, सोसायटी में झगड़ने व चेयरमैन को गाली देने का आरोप
x
यह पहला मौका नहीं है जब पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले 21 सितंबर 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी....

जनज्वार डेस्क। अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहतगी पर अपनी बिल्डिंग की सोसायटी के चेयरमेन को सोशल मीडिया पर गाली देने का आरोप लगा है। हालांकि रोहतगी ने बाद में अपना पोस्ट कर दिया।

पायल पर सोसायटी के लोगों के साथ बार-बार झगड़ा करने और चेयरमेन को जान से मार देने की धमकी देने तक का आरोप है। खबरों के मुताबिक 20 जून को सोसायटी की एक मीटिंग थी और अभिनेत्री इसकी मेंबर न होने के बावजूद भी वहां पर पहुंचीं। जब उन्हें बोलने से मना किया गया तो वह गालियां देने लगीं। आरोप है कि पायल सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले 21 सितंबर 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद राजस्थान की बूंदी पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में अभिनेत्री को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है।

सती प्रथा की तरफदारी, नोबेल से सम्मानित मलाला यूसुफजाई को अपशब्‍द कहने, वीर शिवाजी महाराज की जाति पर सवाल उठाने, धारा 370 को लेकर विवादास्पद बयान देने, फूड ऐप जोमैटो को सेक्‍युलर आउटलेट कहने जैसे कई विवादों में उनका नाम जुड़ चुका है।

Next Story

विविध