Begin typing your search above and press return to search.
समाज

शादीशुदा महिला से मिलने पहुचे प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे आरोपी-गांववालों ने रोका

Janjwar Desk
13 Jun 2021 8:27 AM GMT
शादीशुदा महिला से मिलने पहुचे प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे आरोपी-गांववालों ने रोका
x

(अनिल गेहूं काटने की मशीन चलाता था। जिसके चलते उसका गांव में आना जाना लगा रहता था)

रात भर पीटने के बाद युवक अनिल की मौत हो गईए इसके बाद आरोपी सबूत नष्ट करने के मकसद से उसका शव जलाने की तैयारी कर रहे थेए लेकिन कुछ ग्रामीण जग गए और उन्हें इसकी भनक लग गई....

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश इटावा में भीड़ ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी मृतक के शव को भी जलाने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना इटावा के चैबिया गोपालपुर अगूरपुर गांव में हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर से ही दो लोगों को हिरासत में लिया है।

खबरों के मुताबिक गांव में चर्चा है कि मृतक अनिल कुमार यादव (40) मैनपुरी का रहने वाला है। शुक्रवार 18 जून की रात 11 बजे वह गांव में एक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला का पति सूरत में काम करता है। वह घर में भी नहीं था, जबकि जेठ भी भिवाड़ी में काम करता है। वह भी घर पर मौजूद नहीं था।

ऐसे में महिला के अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बबूल के पेड़ से बांधकर इतना पीटा गया कि वह मर गया। गांव वालों के मुताबिक, महिला का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह उससे चोरी छुपे मिलता रहता था।

रातभर पीटने के बाद युवक अनिल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सबूत नष्ट करने के मकसद से उसका शव जलाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ ग्रामीण जग गए और उन्हें इसकी भनक लग गई। ऐसे में आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला और उसके ससुर को हिरासत में ले लिया। यह दोनों फरार नहीं हुए थे।

जानकारी के मुताबिक अनिल गेहूं काटने की मशीन चलाता था, जिसके चलते उसका गांव में आना जाना लगा रहता था। इस दौरान उसका महिला के घर भी आना जाना होता था। उसी दौरान शादीशुदा महिला से उसके संबंध बन गए।

सूचना मिलने पर मृतक अनिल के भाई योगेंद्र यादव और मामी उषा यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। योगेंद्र ने बताया कि सुबह चार बजे के आसपास इसी गांव के किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर उसके भाई की हत्या की जानकारी दी। उसका कहना है कि उसका भाई गेहूं काटने की मशीन चलाया करता था। जिस घर मे हत्या हुई है, उसके लोगों पर पैसे की बकायेदारी थी, जिसको लेने के लिए छोटा भाई अनिल आया हुआ था। देर हो जाने पर यहीं पर रुक गया। ये लोग पैसे देना नहीं चाहते थे, इसीलिए पहले उसके चरित्र पर सवाल उठाये फिर पीट- पीटकर मार डाला।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध