Begin typing your search above and press return to search.
समाज

लड़की से घर का पता पूछने पर ग्रामीणों ने 2 युवकों को बांधकर बेल्ट और लात-घूसों से मारा, वीडियो वायरल

Janjwar Desk
8 July 2021 10:23 AM GMT
लड़की से घर का पता पूछने पर ग्रामीणों ने 2 युवकों को बांधकर बेल्ट और लात-घूसों से मारा, वीडियो वायरल
x

दो युवकों की पिटाई के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉर्ट

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के महीनावा गांव में दो युवकों की एक खंभे से बांध कर जमकर पिटाई की गयी, दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कोचिंग जा रही गांव की दो लड़कियों से रास्ते में उनके घर का पता पूछा था...

पटना जनज्वार। बिहार की राजधानी पटना के मनेर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से बेल्ट से पीटा गया, उनके कपड़े फाड़ दिये गये। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस मामले पर उचित कार्रवाई किये जाने की बात कर रही है।

पता पूछने पर बेल्ट से पिटाई

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के महीनावा गांव में दो युवकों की एक खंभे से बांध कर जमकर पिटाई की गयी। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कोचिंग जा रही गांव की दो लड़कियों से रास्ते में उनके घर का पता पूछा था। जिसके बाद दोनों लड़कियों ने शोर मचाया और मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई। इसके बाद इन दोनों लड़कों की शामत ही आ गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को एक खम्भे के सहारे रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। इस दौरान दोनों लड़के गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी।

मामले को लेकर ग्रामीणों में इस कदर गुस्सा था कि दोनों युवकों को बाध कर लात-घूस्सों की बौछार कर दी। लोगों का जब इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने बेल्ट से दोनों युवकों की पिटाई की। इससे दोनों के शरीर पर कई जगह चोट के निशान उभर आए। इस दौरान गांव के लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिये। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवकों की पिटाई का ये वीडियो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, जनज्वार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

युवकों पर छेड़खानी का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, महीनावा गांव की दो युवती कोचिंग के लिए घर से निकली। इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने उन लड़कियों पर फब्तियां कसी और उनके घर का पता पूछने लगे। जिसपर लड़कियों ने शोर मचाते हुए इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। हो-हल्ला पर जमा हुए गांव के लोगों ने दोनों आरोपी युवकों को पकड़ा और फिर जमकर पिटाई की। वहीं अब पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच हो जाती है तो निश्चित तौर पर जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दोनों युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी, तो गांव के लोग इसकी जानकारी थाने को दे सकते थे। लेकिन लोगों ने ऐसा ना करके कानून को हाथ में लिया है।

Next Story

विविध