Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Mumbai Local Train : अपराधी सुरेश शंकर गौड़ा को बर्दाश्त नहीं हुआ खुद का अपमान, ले ली दो की जान, पकड़े जाने पर पुलिस को बताई ये वजह

Janjwar Desk
6 Nov 2021 4:52 AM GMT
Mumbai Local Train : अपराधी सुरेश शंकर गौड़ा को बर्दाश्त नहीं हुआ खुद का अपमान, ले ली दो की जान, पकड़े जाने पर पुलिस को बताई ये वजह
x

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

Mumbai Local Train : सुरेश शंकर गौड़ा कर्नाटक हासन का रहने वाला है। उसने दो निर्दोष लोगों की जान केवल इसलिए ले ली कि उसे मुंबई लोकल ट्रेन से अपमानित कर उतारा गया था।

Mumbai Local Train : देश को आजाद हुए 74 साल हो गए, लेनिक हमारी सोच अभी तक नहीं बदली। ऐसा इसलिए कि ट्रेन से उतारे जाने पर जहां गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई और बाद में देश को आजादी की राह दिखाई, उसी देश में एक अपराधी ने दो निर्दोष लोगों की जान केवल इसलिए ले ली कि उसे मुंबई लोकल ट्रेन से अपमानित कर उतारा गया था। हालांकि, इस मामले में आरोपी गलती से फर्स्ट कम्पार्टमेंट में चढ़ गया था, जिसमें सफर करने के लिए वो कानूनन अथॉराइज्ड नहीं था।

ड्रग एडिक्ट क्यों बताया?

यह मामला मुंबई के लोकल ट्रेन की है। मुंबई लोकल फर्स्ट कम्पार्टमेंट में चढ़ने से सह यात्रियों सुरेश शंकर गौड़ा को रोका तो वह इस कदर ख़फ़ा हुआ कि उसने गुस्से में फुटपाथ रहने वाले दो लोगों को जान से मार दिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक़ आरोपी सुरेश शंकर गौड़ा का लोकल ट्रेन में कुछ यात्रियों के साथ विवाद हुआ था। वह गलती से फर्स्ट कम्पार्टमेंट चढ़ गया था। इसे लेकर कुछ यात्रियों ने उसके साथ दुर्व्यवाहर किया। गाली गलौज़ और सबके सामने फ़जीहत की। साथ ही उसे ड्रग्स एडिक्ट कहा। इसके बाद उसे भायखला स्टेशन पर मजबूरन उतरना पड़ा।

गुस्से में दिया घटना को अंजाम

मुंबई लोकल ट्रेन में भेदभाव का शिकार होने के बाद से सुरेश शंकर का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। उसने अपना सारा गुस्सा सड़क किनारे सो रहे दो लोगो पर उतार दिया। उसने साउथ मुंबई में दो लोगों की 15 मिनट के अंदर कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी सुरेश शंकर गौड़ को मुंबई पुलिस ने मौके वारदात पर गिरफ़्तार कर लिया। 40 वर्षीय आरोपी सुरेश शंकर गौड़ा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने अपमान की वज़ह से गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया। ट्रेन में कुछ लोगो की वज़ह से उसे भायखाल स्टेशन पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। गौड़ा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भायखला और जेजे मार्ग के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज से हमने गौड़ा की साड़ी गतिविधियों को ध्यान से देखा। वह शाम करीब साढ़े सात बजे बदलापुर - सीएसटी ट्रेन से उतर गया था। पुलिस के मुताबिक़ गौड़ा ने 23 अक्टूबर को भायखाल फ्रूट मार्केट और जेजे मार्ग के फ़ुटपाथ पर सो रहे दो अज्ञात व्यक्तियों की हत्या की थी। उसने पहली हत्या भायखाल में शाम 7.50 बजे की जबकि दूसरी हत्या रात 8 बजकर 05 मिनट पर की।

गौड़ा खुद फुटपाथ पर रहता है

चौंकाने वाले बात यह है कि गौड़ा खुद भी फुटपाथ पर रहता है। जांच में पता चला है कि गौड़ा कर्नाटक के हसन जिले का रहने वाला है जो कि 21 साल पहले नौकरी की तलाश में मुंबई आया था। शुरूआत में वो ऑटोरिक्शा चलाता था। गौड़ा को 2003 में एक यात्री को लूटने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। वहीं 2015 में फुटपाथ पर रहने वाले टाइगर की हत्या के आरोप में गिरफ़्तारी हुई थी। इससे पहले उसे 2003 में एक डकैती के मामलें में भी गिरफ़्तार किया गया था। फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की हत्या का आरोपी सुरेश शंकर गौड़ा आदतन अपराधी है। इसने इस घटना से पहले भी वह कई संगीन अपराध में लिप्त रहा है।

Next Story

विविध