Begin typing your search above and press return to search.
समाज

पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गयी महिला से पुलिस अधिकारी ने 3 दिन तक किया बलात्कार

Janjwar Desk
8 March 2021 5:26 AM GMT
Gujarat News : शादी के आठ साल बाद सामने आया पति का खौफनाक सच, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
x

Gujarat News : शादी के आठ साल बाद सामने आया पति का खौफनाक सच, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

महिला का आरोप है कि उसको झांसा देने के बाद एसआई भरत सिंह जादौन थाना परिसर में बने अपने आवासीय रूम में ले गया और वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद 3 और 4 मार्च को भी म​हिला को बुलाया और बलात्कार किया...

जनज्वार, जयपुर। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, पूरी दुनिया इसे सेलिब्रेट कर ही है। मगर इसी बीच महिला उत्पीड़न की तमाम खबरें आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर राजस्थान से सामने आ रही है, जहां अपने पति द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने गयी महिला का ही पुलिस अधिकारी ने बलात्कार कर डाला।

जानकारी के मुताबि​क राजस्थान के खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करने पहुंची पीड़ित महिला के साथ पुलिस उपनिरीक्षक ने बलात्कार किया है। 26 साल की युवती का पति लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा था तो तंग आकर वह थाने पहुंची, मगर वहां इंसाफ के बजाय 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने उसका बलात्कार ही कर डाला। इसके बाद जब पीड़िता एसआई की शिकायत के लिए पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामले को ​छुपाती रही, बाद में उच्चाधिकारियों के पास मामले पहुंचने के बाद इसका खुलासा हुआ।

एसआई द्वारा बलात्कार किये जाने की शिकायत सामने आने के बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी खेड़ली थाने पहुंचे और देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार किया।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि भरत सिंह जादौन ने महिला को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक बलात्कार किया।

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए आईजी हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। वहीं अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक पीड़ित महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि वह उसे इसमें तलाक की धमकी देता है, मगर वह तलाक नहीं लेना चाहती। इसी के बाद एसआई भरत सिंह जादौन ने उसे झांसा दिया था वह महिला के पति की काउंसिलिंग करायेगा, जिससे उसे राहत मिलेगी और उसका परिवार ठीक चलेगा।

महिला का आरोप है कि उसको झांसा देने के बाद एसआई भरत सिंह जादौन थाना परिसर में बने अपने आवासीय रूम में ले गया और वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 और 4 मार्च को भी म​हिला को बुलाया और बलात्कार किया। रविवार 7 मार्च की शाम को जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई तो भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर बलात्कार करने का प्रयास किया।

राजस्थान में 2 मार्च को इससे पहले एक महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

Next Story

विविध