Begin typing your search above and press return to search.
समाज

ये हैं लखीमपुर खीरी कांड में दलित बहनों की बलात्कार के बाद हत्या करने वाले 6 गुनहगार

Janjwar Desk
15 Sep 2022 6:58 AM GMT
Lakhimpur News : लखीमपुर बलात्कार कांड के आरोपियों के परिजनों पर छाया बुलडोजर का खौफ,  समेटा जाने लगा घरों का सामान
x

Lakhimpur News : लखीमपुर बलात्कार कांड के आरोपियों के परिजनों पर छाया बुलडोजर का खौफ, समेटा जाने लगा घरों का सामान

Lakhimpur Kheri rape murder case : एसपी संजीव सुमन ने बताया तमोली पुरबा के एक और लालपुर के पांच आरोपियों को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है, तमोली पुरबा और लालपुर दोनों गांव अगल बगल में स्थित हैं, जिनके बीच की दूरी तीन चार किलोमीटर है...

Lakhimpur Kheri rape murder case : योगी आदित्यनाथ के यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के अपहरण, बलात्कार और मर्डर मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों पर मृतक दलित बहनों की मां ने आरोप लगाया था कि तीन लड़के मेरी बेटियों को अगवा करके ले गये और जघन्य कांड को अंजाम देने के बाद मेरी बेटियों की नृशंसता से हत्या कर दी। मृतक लड़कियों की मां के बयान के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया था। छोटू के बयान के आधार पर उसके अन्य पांच साथियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गयी। गिरफ्तारी की गई।

गौरतलब है कि नृशंस हत्याकांड की शिकार बनी दो बहनों का घर लखीमपुर खीरी के तमोली पुरबा गांव में है। एसपी संजीव सुमन के मुताबिक तमोली पुरबा के एक और लालपुर के पांच आरोपियों को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है। तमोली पुरबा और लालपुर दोनों गांव अगल बगल में स्थित हैं, जिनके बीच की दूरी तीन-चार किलोमीटर है।

छोटू: इस मामले में सबसे पहले जिस छोटू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मृतक दलित लड़कियों के गांव तमोली पुरबा गांव का रहने वाला है। छोटू पर ही दलित बहनों की दोस्ती अन्य लड़कों से कराने का आरोप है। छोटू के पिता का नाम चेतराम गौतम बताया जा रहा है।

जुनैद: आरोपी जुनैद मृतक दलित लड़कियों के पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसके पिता का नाम इजराइल है।

सुहैल: सुहैल भी अपहरण, रेप और हत्या मामले का एक आरोपी है, जो दलित बच्चियों के पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है।

हफीजुर: एक अन्य आरोपी हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके भी दलित लड़कियों के पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसके पिता का नाम अजीजुर रहमान है।

करीमुद्दीन: अपहरण, बलात्कार और हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया करीमुद्दीन उर्फ डीडी भी पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम कलीमुद्दीन बताया जा रहा है।

आरिफ: दलित लड़कियों के बलात्कार के बाद नृशंस हत्याकांड में आरोपी बताकर गिरफ्तार किया गया छठा आरोपी आरिफ उर्फ छोटे भी पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अहमद हुसैन है।

गौरतलब है कि दलित बहनों के अपहरण, रेप और मर्डर मामले में मृतकाओं की मां का आरोप है कि तीन आरोपियों ने लड़कियों को घर से निकाला। घसीटते हुए ले गए। लड़कियों से रेप किया। फिर मारकर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है। यह घटना निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन गांव की है। सबसे पहले पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटू को हिरासत में लिया था। उसकी कबूलनामे और बयान के बाद अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी संजीव सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था, वहीं सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी, लेकिन बुधवार 14 सितंबर को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरिपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story

विविध