यूपी: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर खुद लगा ली फांसी, घर में बेसहारा हुए 5 मासूम बच्चे

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बार फिर सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार 20 जून की रात एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी फांसी लगा ली। पुलिस को इस घटना की जैसी ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद अब घर में 5 मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के नीमढीड गांव की है। अर्जुन कोल 35 वर्ष और उसकी पत्नी शीला 32 वर्ष के बीच सोमवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो आक्रोशित अर्जुन ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से पत्नी शीला पर वार कर दिया , जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अर्जुन खुद घर से बाहर चला गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटकते मिला। पूरे घटनाक्रम की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहूंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है दोनों के 5 मासूम बच्चे हैं जिनमे 3 लड़कियां और 2 बेटे हैं जो अब बेसहारा हो गए है। अचानक घटी घटना से गांव में कोहराम मच गया है।





