Begin typing your search above and press return to search.
समाज

यूपी: दो युवकों ने कथित तौर पर मजदूर के गुप्तांग में डाला एयर कम्प्रेसर का पाइप, आंतें फटने से हालत गंभीर

Janjwar Desk
29 Jun 2021 6:25 PM IST
यूपी: दो युवकों ने कथित तौर पर मजदूर के गुप्तांग में डाला एयर कम्प्रेसर का पाइप, आंतें फटने से हालत गंभीर
x

(संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो लोगों ने एयर कम्प्रेसर का पाइप लगा दिया, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंतें फट गईं।)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है....

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 63 की एकक कंपनी में काम करते वक्त कथित तौर पर मजाक-मजाक में दो युवकों ने एक अन्य मजदूर के गुप्तांग में एयर कम्प्रेसर का पाइप डाल दिया। जिसके चलते मजदूरी की आंतें फट गईं। इसके बाद जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हुई तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो लोगों ने एयर कम्प्रेसर का पाइप लगा दिया, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंतें फट गईं।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित को नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story

विविध