Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर, दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Janjwar Desk
14 Oct 2022 2:31 AM GMT
मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर, दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट पर हड़कंप
x

मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर, दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट पर हड़कंप

IGI airport Delhi: मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर से आईजीआई एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति। सुरक्षा एजेंसी सतर्क।

IGI airport Delhi : मास्को ( Moscow ) से दिल्ली ( Delhi ) आई फ्लाइट ( flight ) पर बम की खबर से आईजीआई एयरपोर्ट ( IGI airport Delhi ) पर हड़कंप की स्थिति है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। यात्रियों को सुरक्षित ​तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। दूसरी तरफ फ्लाइट के लैंड होते ही चेकिेंग का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को फ्लाइट को बम ( Bomb Hox ) से उड़ाने की खबर मिली थी। यह खबर रात को करीब सवा 11 बजे मिली थी। बम की सूचना के बाद फ्लाइट चेक की जा रही है।


दिल्ली पुलिस ( DElhi Police ) ने बताया कि गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। फ्लाइट तड़के 3 बजकर 20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है।

मास्को से दिल्ली आ रही जिस फ्लाइट ( Mascow to Delhi flight ) में बम ( Bomb ) होने की खबर मिली उसे दिल्ली एयरपोर्ट ( IGI airport Delhi ) के रनवे 29 पर उतारा गया। फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस समय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की सघन तलाशी जारी है।

IGI airport Delhi : हाल ही में ईरान ( Iran ) के यात्री विमान में बम की खबर आई थी, जो बाद में अफवाह निकली। विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी थी लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा था। इसके बाद फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझाऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। तलाशी के बाद इसमें कोई बम नहीं मिला।

Next Story

विविध