सिक्योरिटी

Kanpur Crime News : फेक वेबसाइट बनाकर 15 से 20 लाख रुपए में बेचता था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
20 Sep 2022 5:39 AM GMT
Job Fraud : थाइलैंड और दुबई में मोटी सैलेरी का लालच, बंधक बनाकर करवा रहे मजदूरी, IT युवाओं के लिए एडवाइजरी जारी
x

Job Fraud : थाइलैंड और दुबई में मोटी सैलेरी का लालच, बंधक बनाकर करवा रहे मजदूरी, IT युवाओं के लिए एडवाइजरी जारी

Kanpur Crime News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जालसाजी की और कई फर्जी वेबसाइट बनाकर शातिरों को बेचा था, मुंबई पुलिस ने इंजीनियर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है...

Kanpur Crime News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के कानपुर ( Kanpur Crime News ) में एक इंजीनियर को जालसाजी के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जालसाजी की और कई फर्जी वेबसाइट बनाकर शातिरों को बेचा था। मुंबई पुलिस ने इंजीनियर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।

करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की होगी जांच

मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया है कि आरोपित को कस्टडी रिमांड पर लेकर कुछ और जानकारियां हासिल की जायेंगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता को बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट से पकड़ा था। मुंबई क्राइम ब्रांच सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मामले में विवेचना कर रही थी। अब ऑनलाइन ठगी करने के मामले में जांच की जाएगी।

15 से 20 लाख रुपए में बेचता था फर्जी वेबसाइट

पुलिस के अनुसार जिसमें गोपाल शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद लव गुप्ता का नाम आया था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 10 वेबसाइट बनाकर सॉफ्टवेयर कंपनियों को बेचा को है। प्रत्येक वेबसाइट पर उसे 15 से 20 लाख रुपये मिलते थे। सभी सॉफ्टवेयर के मेंटीनेंस का काम भी लव गुप्ता ही देखता था।

लॉकडाउन में काम न होने के कारण करने लगे जालसाजी

बताया गया कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में लोगों के पास काम नहीं रह गया था। उस दौरान लव के पास गोपाल का फोन पहुंचा था। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी, लव वहां पर नौकरी करता था। उसके बाद शेट्टी ने अमोल पोलमलकर और रवि शेट्टी से भी उसकी बात कराई थी। तब लव ने इनके लिए भी सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था।

Next Story

विविध