Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

BJP की जीत से निराश सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने लखनऊ विधानसभा के सामने पेट्रोल से खुद को फूंका, हालत गंभीर

Janjwar Desk
11 March 2022 6:28 AM GMT
upchunav2022
x

(सपा के महानगर उपाध्यक्ष ने किया आत्मदाह का प्रयास)

UP Election Result 2022: कार रूकते ही पिंटू ने उतरकर आग लगा ली। बताया यह भी जा रहा कि पिंटू ठाकुर अपनी कार में 'ईवीएम हैक' (EVM Hack) वाली तख्ती भी लिखकर रख ले गये थे...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) का परिणाम कल आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव दोबारा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। वहीं बाजपा की जीत से हतास कानपुर महानगर (Kanpur Mhanagar) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ विधानसभा के बाहर पहुँचकर खुद को आग के हवाले कर लिया।

गुरूवार को घर में बैठकर टीवी पर चुनाव के नतीजे देख रहे पिंटू ठाकुर (Pintu Thakur) दोपहर लखनऊ पहुँच गये। उनके साथ दूसरी कार में पूर्व पार्षद दुर्गेश यादव व अन्य लोग भी लखनऊ पहुँचे थे। बताया जा रहा कि सपा नेता पेट्रोल की बोतल कानपुर से अपने साथ ही ले गया था। जब तक पुलिस ने कंबल डालकर आग बुझाई तब तक सपा नेता काफी अधिक झुलस चुका था। सिविल अस्पताल में भर्ती पिंटू ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिंटू के साथ लखनऊ पहुँचे पूर्व पार्षद दुर्गेश यादव (Durgesh Yadav) ने बताया कि, उनकी कार आगे थी। उन्हें इस बारे में जरा सी भी भनक नहीं लगी। कार रूकते ही पिंटू ने उतरकर आग लगा ली। बताया यह भी जा रहा कि पिंटू ठाकुर अपनी कार में 'ईवीएम हैक' (EVM Hack) वाली तख्ती भी लिखकर रख ले गये थे।

पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से दुखी होकर सपा नेता ने यह कदम उठाया। एसीपी हजरतगंज (ACP Hajratganj) के मुताबिक नरेंद्र सिंह शाम चार बजे विधानभवन के सामने पहुँचे और अचानक खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। जहां से पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुँचाया।

असप्ताल में भर्ती पिंटू ठाकुर

डॉक्टरों ने बताया कि सपा नेता 40 प्रतिशत झुलस गये हैं। पुलिस के मुताबिक अस्पताल ले जाते वक्त सपा नेता चीख रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से वह आहत हैं। बता दें कि भाजपा के पक्ष में रूझान आने के बाद विधानभवन व आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

तब ऐसे में तमाम पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आत्मदाह जैसा प्रयास पुलिस पर सवाल खड़े करता है। बता दें कि नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर पुराने सपा कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा वह पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम मिश्रा के दामाद भी हैं।

Next Story

विविध